दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 15 mins
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 10 के बाद 101/1 दिल्ली, बेहतरीन शुरुआत| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर टीम|

9.5 ओवर (4 रन) चौका! स्वीप और काफी फाइन खेला, फील्डर को आसानी से बीट किया और एक बाउंड्री हासिल हुई| इसी के साथ दिल्ली के 100 रन भी पूरे हुए|

9.4 ओवर (1 रन) चिप किया लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

9.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

9.2 ओवर (1 रन) पन्त का रिवर्स स्वीप लेकिन टाइमिंग बढ़िया नहीं, पॉइंट की तरफ गई गेंद जिसे फील्डर ने रोका, एक ही रन मिला|

9.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स पर लगी फ्लिक खेलने के दौरान, फाइन लेग पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लैप शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|

8.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! मिस्ट्री स्पिनर की मिस्ट्री गेंद काम कर गई!! वरुण चक्रवर्ती ने दिलाया टीम को ब्रेक थ्रू| 93 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 51 रन बनाकर शॉ लौटे पवेलियन| बाहर की गेंद के लिए खेलने गए, पड़कर अंदर आई और चकमा दे गई| डिफेन्स करने का मन बनाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी| मिडिल स्टम्प से पड़ने के बाद अंदर आई तेज़ी के साथ और लेग स्टम्प को उड़ा गई| बल्लेबाज़ कुछ भी नहीं कर पाए, ये है वरुण की कला| 93/1 दिल्ली|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक रन मिला|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और रिवर्स स्वीप पिटारे सेनिकाला, ऐसा लगा कि फील्डर के हाथों में जाएगी लेकिन गैप मिल गया| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल, इसी के साथ एक और अर्धशतक शॉ का पूरा हुआ| इस लीग का 12वां!! अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| टीम को इस पारी से काफी आत्मविश्वास मिलेगा| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| दिल्ली की गाड़ी चल पड़ी| 87/0|

7.5 ओवर (4 रन) चौका! लगता है सिंगल डबल खेलने के मूड में नहीं शॉ!! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया पॉइंट के ऊपर से चार रनों के लिए|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! हवाई फायर काफी देर बाद देखने को मिला| फ्लिक शॉट कलाइयों के सहारे, बेहतरीन टाइमिंग हुई जिसकी वजह से छह रनों के लिए निकल गई गेंद|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.1 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! लगता है अब बड़े शॉट्स को रोका गया है दिल्ली के बल्लेबाजों द्वारा प्लानिंग के तहत| पुल किया लेग साइड पर और रन हासिल किया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 5 रनों का ओवर हुआ समाप्त| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्ले का फेस खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला| 73/0 दिल्ली|

6.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| अब तक बड़ा शॉट देखने को नहीं मिला है, बांधकर रखा हुआ है बल्लेबाजों को, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

6.4 ओवर (0 रन) लगातार अपनी धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट लगाने से चकमा दे पा रहे हैं रसेल| इस गेंद को फाइन लेग फील्डर की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं|

6.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, अबतक ओवर अच्छा गुजरा है| शरीर पर डाली गई गेंद को वॉर्नर ने लेग साइड पर फ्लिक किया और रन हासिल किया|

6.2 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद, पुल लगाया, मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर से हुई मिस्फील्ड, बैक अप फील्डर ने भागकर गेंद को रोका, एक रन मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कट किया कवर्स की दिशा में, गैप से एक ही रन मिला|

ड्रे रस अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| वहीँ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 68 बिना किसी नुकसान के कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर के दोनों सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ताबड़तोड़ अंदाज़ में अपनी पारी को आगे की ओर तेज़ी से बढ़ा रहे हैं| जबकि दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया प्लेसमेंट| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.3 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं वॉर्नर जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|

5.2 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

5.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद जिसे शॉ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Weather Update: गर्मी की आफ़त और पानी की किल्लत अभी और बढ़ेगी | Heatwave | Des Ki Baat