IND vs ENG; T20 World Cup 2026: कपिल देव ने टीम इंडिया को लेकर कर दी भविष्यवाणी, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले किया सावधान

Kapil Dev Prediction on T20 World Cup 2026; IND vs ENG Semi-Final: NDTV से खास बातचीत में कपिल देव ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Kapil Dev Prediction on T20 World Cup 2026; IND vs ENG Semi-Final:

Kapil Dev Prediction on T20 World Cup 2026; IND vs ENG Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. 4 मार्च को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड की टीमें फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी. इस बड़े मुकाबले से पहले भारत के दिग्गज कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है, लेकिन चलिए शुरुआत उनके गोल्फ को लेकर दिए गए बयान से करते हैं.

'मैं पहले गोल्फ खेलता तो मेरे हजार रन ज्यादा होते'

गोल्फ की '72 द लीग' के गुडगांव के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब के मैच के दौरान NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि अगर वह पहले गोल्फ खेलने तो उनके क्रिकेट में 1000 रन ज्यादा होते. वो कहते हैं कि कई क्रिकेट और दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी गोल्फ खेलते हैं जिसका उन्हें फायदा भी होता है.

इस दौर की शुरुआत से पहले उन्होंने गोल्फ खिलाड़ियों से कहा कि वह अपना बेहतरीन खेल दिखाएं ताकि इतिहास बन सके और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद करें. साल 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल ने ये भी कहा, 'मीडिया क्रिकेट को बढ़ावा देती है पर उसे दूसरे खेलों को भी तवज्जो देनी चाहिए."

24 फरवरी से 6 मार्च तक गोल्फ की चल रही अनूठी लीग

24 फरवरी से 6 मार्च तक चल रही इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें कुल 60 खिलाड़ी जलवा बिखेर रहे हैं. यह टूर्नामेंट तीन शहरों में कुल 11 दिनों तक खेला जा रहा है. हनी बसोया 20.50 लाख रूपये में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वहीं 16 साल के कार्तिक को ऑक्शन मे 14.40 लाख रूपये मिले हैं.

“एक खिलाड़ी पर निर्भर मत रहिए”

NDTV से खास बातचीत में कपिल देव ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है. उनके मुताबिक, किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने के बजाय पूरी टीम के प्रदर्शन पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने कहा, टीम इस समय बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है. आखिरी चार में सबसे ज्यादा जरूरत कंसंट्रेशन बनाए रखने की होती है. यह पूरी टीम मिलकर खिताब जीत सकती है. कपिल देव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि भारत के पास इस बार वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौका है.

संजू सैमसन की पारी की तारीफ

कपिल देव ने हालिया मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार पारी की भी सराहना की. उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट में ऐसे प्रदर्शन टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा देते हैं. उन्होंने माना कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Advertisement

72 द लीग: गोल्फ के जरिए कपिल नई पहल

क्रिकेट के साथ-साथ कपिल देव इन दिनों अपनी नई गोल्फ पहल The 72 The League को लेकर भी चर्चा में हैं. 24 फरवरी से 6 मार्च तक चल रही इस लीग का मकसद भारत में गोल्फ को बढ़ावा देना है. कपिल देव का मानना है कि गोल्फ जैसे खेल क्रिकेटरों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं.

गोल्फ खेलने से फोकस और धैर्य बढ़ता है. दूसरे खेलों को भी बराबर महत्व मिलना चाहिए. भारत को एक “स्पोर्टिंग नेशन” बनने की दिशा में सोचना होगा. उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे, तो इससे उनका मानसिक संतुलन और फिटनेस दोनों बेहतर होंगे.

Advertisement

सेमीफाइनल पर टिकी निगाहें

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले कपिल देव का विश्वास साफ है, टीम में संतुलन है, फॉर्म है और आत्मविश्वास भी. अब जरूरत है तो सिर्फ दबाव के बीच ध्यान बनाए रखने की. क्रिकेट फैंस की नजरें 5 मार्च पर टिकी हैं, जब टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Featured Video Of The Day
Trump warns BIG ONE is coming soon, Israel-Iran War में अब मचेगी असली तबाही और बर्बादी