पहले टेस्ट में मिली हार के बाद बुमराह को लगा झटका, ICC ने इस गलती के लिए लगाई फटकार

Jasprit Bumrah : हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड (IND vs ENG)  के खिलाड़ी ओली पोप के रास्ते में जान-बूझकर आने के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आईसीसी (ICC) की ओर से फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिटअंक दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
जसप्रीत बुमराह को लगी आईसीसी (ICC) से फटकार

Jasprit Bumrah : हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड (IND vs ENG)  के खिलाड़ी ओली पोप के रास्ते में जान-बूझकर आने के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आईसीसी (ICC) की ओर से फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिटअंक दिया गया. दरअसल, ओली पोप (Ollie Pope) द्वारा रन लिए जाने के क्रम में बुमराह उनके रास्ते में जानबूझकर आ गए थे.  जिसके कारण उनका और पोप का "अनुचित शारीरिक संपर्क" हुआ था. आईसीसी की आचार संहिता के तहत बुमराह की हरकत को लेवल 1 का दोषी पाया गया है जिसके कारण बुमराह को आईसीसी ने आधिकारिक रूप से फटकार लगाई है.

यह भी पढ़ें: 

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, WTC प्वाइंट टेबल में उठाना पड़ा नुकसान, पहुंची बांग्लादेश से भी नीचे

IND vs ENG 1st Test: "मैंने देखा कि भारतीय स्पिनरों ने..." बेन स्टोक्स ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान, बताया कैसे पलटी हारी हुई बाजी

Advertisement

दरअसल, बुमराह को प्लेयर सपोर्ट स्टाफ कार्मिक के लिए आईसीसी आचार संहिता के  अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया है. वहीं, बुमराह को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. 

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,"यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 81वें ओवर की है जब बुमराह जान बूझकर ओली पोप के रास्ते में आ गए जब वह रन ले रहे थे जिससे अनुचित शारीरिक संपर्क भी हुआ . बुमराह को अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया । बुमराह ने सजा स्वीकार कर ली जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और क्रिस गाफानी , तीसरे अंपायर मराइस इरास्मस और चौथे अंपायर रोहन पंडित ने बुमराह पर आरोप लगाया था. 

Advertisement

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड ने 28 रन से हरा दिया था. बुमराह ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की थी और 4 विकेट लेने में सफल रहे थे. बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है. जसप्रीत बुमराह पहले 33 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लिस्ट में कुंबले और भज्जी से आगे निकल गए हैं.

बुमराह ने 33 टेस्ट मैच के बाद कुल 146 विकेट लेने में सफल रहे हैं. वहीं, भज्जी और कुंबले ने अपने करियर के पहले 33 टेस्ट मैचों के बाद 144 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US