सैमसन नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए इस भारतीय स्टार को मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर' का अवॉर्ड

जसप्रीत बुमराह को दमदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' का अवॉर्ड दिया गया है. कल के मुकाबले में जहां अन्य भारतीय गेंदबाज विपक्षी टीम के खिलाफ मैदान में संघर्ष कर रहे थे. वहीं बुमराह ने दमदार गेंदबाजी करते हुए दो बड़ी सफलता हासिल की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय खिलाड़ी

Jasprit Bumrah Wins Impact Player Award: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक बेहद ही महत्वपूर्ण मुकाबला रविवार (एक मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन का बल्ला जमकर चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 50 गेंदों में 194.00 की स्ट्राइक रेट से 97 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके बदौलत टीम इंडिया 'करो या मरो' मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रही. 

जसप्रीत बुमराह को मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर' का अवॉर्ड 

हालांकि, दमदार प्रदर्शन के बावजूद 'इम्पैक्ट प्लेयर' का अवॉर्ड उन्हें नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी को मिला है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. कल के मुकाबले में जहां अन्य भारतीय गेंदबाज विपक्षी टीम के खिलाफ मैदान में संघर्ष कर रहे थे. वहीं बुमराह ने दमदार गेंदबाजी करते हुए नौ की इकॉनमी से रन खर्च किए और दो बड़ी सफलता हासिल की. ये विकेट किसी और बल्लेबाज के नहीं बल्कि इनफॉर्म बल्लेबाज रोस्टन चेज (40) और शिमरोन हेटमायर (27) के थे. अगर ये कुछ देर और क्रीज पर टिक जाते तो मैच का रूख एकतरफा कर सकते थे. 

दबाव पूर्ण परिस्थितियों में एक बार फिर बुमराह ने दिखाया दम 

बुमराह की दबाव वाली परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि निर्णायक क्षणों में भारत के लिए वे सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके दो विकेटों ने न केवल रनों की रफ्तार को रोका बल्कि विपक्षी टीम के मध्य क्रम को भी झकझोर कर रख दिया. जिससे भारतीय टीम विपक्षी टीम को 200 रनों के अंदर रोकने में कामयाब रही. 

यह भी पढ़ें- SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे को कब-कब, कहां और कैसे दी है शिकस्त? सारे जवाब यहां

Advertisement

 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत ने ईरान से तेल खरीदने की पुष्टि की | Crude Oil | Breaking News
Topics mentioned in this article