"वहां तेंदुलकर, लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे खिलाड़ी..." 100वें टेस्ट से पहले केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ डेब्यू को किया याद

Kane Williamson 100th Test: अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने बुधवार को उस पल को याद किया जब 2010 में अहमदाबाद में डेब्यू टेस्ट मैच में वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों से घिरे हुए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kane Williamson: 100वें टेस्ट से पहले केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ डेब्यू को किया याद

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आठ मार्च से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में 172 रनों की जीत दर्ज की थी. टीम की कोशिश होगी कि वो दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करे. वहीं यह मुकाबला न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होगा. अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने बुधवार को उस पल को याद किया जब 2010 में अहमदाबाद में डेब्यू टेस्ट मैच में वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों से घिरे हुए थे.

केन विलियमसन ने नवबंर 2010 में भारतीय दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. विलियमसन ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को देखते हुए वह बड़े हुए थे उनके सामने खेलने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा था. ड्रॉ पर छूटे इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में 131 रन बनाकर विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया था.

वह शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 100 टेस्ट शतकों का आंकड़ा पूरा करेंगे.  विलियमसन ने संवाददाताओं से कहा,"मुझे याद है जब मैं मैदान में उतरा तो वहां ऐसे खिलाड़ी मौजूद थे जो मेरे लिए नायक की तरह थे और मैं उनके खेल को देखते हुए बड़ा हुआ था. उस टीम में ऐसे सभी खिलाड़ी थे जिन्हें मैं पसंद करता था."

Advertisement

उन्होंने कहा,"वहां तेंदुलकर, लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे और मैं सोच रहा था कि मैं यहां कैसे हूं. बेहतर होगा कि मैं गेंद को देखना शुरू करूं और प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश करूं." इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा,"यह बिल्कुल अवास्तविक था. मुझे याद है कि मैं भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने की कोशिश कर रहा था ताकि उन खिलाड़ियों से कुछ बात कर सकूं."

उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 173, द्रविड़ ने 104 और तेंदुलकर ने 40 रन का योगदान दिया था. भारतीय टीम ने पहली पारी में 487 रन बनाये थे. अब तक 99 टेस्ट खेलने वाले विलियमसन ने कहा कि वह अब भी सीखना जारी रखना चाहते है. टेस्ट में 32 शतक और 33 अर्धशतक के दम पर 55.25 की औसत से 8675 रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा,"इस दौरान उनके कुछ बाल सफेद हुए, अलग-अलग जगहों पर खेलने का अनुभव मिला."

Advertisement

विलियमसन ने कहा कि उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को जीतना एक है. न्यूजीलैंड ने साउथम्पटन (इंग्लैंड) में खेले गये 2021 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था. उन्होंने कहा,"टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (2021 में भारत के खिलाफ) कुछ ऐसा है जो कई कारणों से विशेष है. लेकिन यह एक यात्रा है. यह ऐसे अनुभव है जिससे आप सीखते है."

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: आखिरी टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? जानिए क्या है धर्मशाला का मौसम अपडेट

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: "कुल मिलाकर विकेट पूरी तरह से..." बेन स्टोक्स ने आखिरी टेस्ट की पिच को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article