'विराट भाई का विकेट', SRH से कहां हुई चूक? हार के बाद ईशान किशन ने बताया

Ishan Kishan Statement After Defeat Against Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद ईशान किशन ने कहा हमने शुरुआत में जल्द ही विकेट गंवा दिए थे. अगले मुकाबले में हमें इस चीज का ध्यान रखना होगा. दूसरी पारी में बल्लेबाजी काफी आसान हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ishan Kishan

Ishan Kishan Statement After Defeat Against Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां हैदराबाद की टीम को छह विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन काफी निराश नजर आए. मैच के उन्होंने कहा, 'हमने शुरुआत में जल्द ही विकेट गंवा दिए थे. अगले मुकाबले में हमें इस चीज का ध्यान रखना होगा. दूसरी पारी में बल्लेबाजी काफी आसान हो गई थी. बल्ले पर गेंद काफी अच्छे से आ रही थी. अगली बार हमें अपने शॉट सेलेक्शन पर ध्यान रखना होगा. शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमने जिस तरह से वापसी की, वह सराहनीय है. विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की भी सराहना की जाने चाहिए. विराट भाई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की. वह काबिले तारीफ है. लक्ष्य का बचाव करते हुए विराट भाई का विकेट जल्द से जल्द निकालना बेहद जरूरी है. यह हमारा पहला मैच था. इन गलतियों से हम सबक लेंगे. अपनी गेंदबाजी यूनिट को बेहतर करना होगा और बनाए गए प्लान को सही तरह से लागू करना होगा. कप्तानी के बारे में क्या बोलूं? अगले मुकाबलों में हमें जीत मिलती है तो मेरे लिए चीजें काफी आसान हो जाएंगी.'

हार में रहा किशन का बोल बाला 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले मुकाबले में जरूर शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मगर कैप्टन ईशान किशन का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 210.52 की स्ट्राइक रेट से 80 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके और पांच बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 

अभिनंदन के शिकार बने किशन 

मैच के दौरान किशन को विपक्षी टीम के गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने अपना शिकार बनाया. उनका शानदार कैच सीमा रेखा के पास फिल साल्ट ने पकड़ा. साल्ट के इस कैच की जितनी सराहना की जाए, उतना कम है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: ईशान किशन का धमाका, छक्के-चौकों की बरसात करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि

Featured Video Of The Day
Murshidabad Violence: धनबाद में शोभा यात्रा पर पथराव, मुर्शिदाबाद में राम मूर्ति तोड़ने से बवाल