'अपनी ताकत पर', 'प्लेयर ऑफ द मैच' द मैच बनने के बाद ईशान किशन ने खोला पाकिस्तानी गेंदबाजों के धुलाई का राज

Ishan Kishan Big Statement: पाकिस्तान के खिलाफ'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद ईशान किशन ने कहा भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'प्लेयर ऑफ द मैच' द मैच बनने के बाद ईशान किशन का बयान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय टीम ने आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की
  • युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए
  • किशन ने मैच के बाद कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला पूरे देश के लिए हमेशा खास होता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ishan Kishan Big Statement: भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में धूल चटाई है. इस बार भारतीय टीम की जीते के नायक युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन रहे. जिन्होंने पारी आगाज करते हुए 40 गेंदों में 192.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, 'भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए. पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे जारी रखना चाहेंगे.'

किशन ने कहा, 'यह पिच शुरुआत में इतनी आसान नहीं थी. ऐसे में आपको खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी ताकत पर फोकस करना पड़ता है. मेरी कोशिश थी कि उन्हें मेरी तरफ ज्यादा से ज्यादा रन लेने पर मजबूर करूं. मैंने अपनी ऑफ-साइड बल्लेबाजी पर काफी काम किया है. मैं बस चीजों को सरल रखना चाहता था. मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर हम 160–170 रन बना लेते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.'

किशन के आतिशा पारी के बदौलत 175 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत

टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 175 रन बनाने में कामयाब हुई थी. इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में तीन छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए.

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रनों पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली. 

पंड्या, बुमराह, अक्षर और  वरुण ने चटकाए दो-दो विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए. ईशान ने कहा, 'जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तब मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों को पिच से बहुत मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार थी.' (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'उनका दिन खराब रहा', जिस पर घमंड कर रही थी टीम उसी ने डुबोई पाक की नैया, आगा सलमान ने गिनाए हार के कारण

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: Ishan Kishan ने PAK स्पिनरों की उड़ाई धज्जियां, क्या बोलीं उनकी मां?
Topics mentioned in this article