IPL 2026: पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में 'बिहार का लाल' बना SRH का कप्तान, अभिषेक को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को अपना कप्तान बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ishan Kishan

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. फ्रेंचाइजी ने नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को शुरुआती मुकाबलों के लिए कमान सौंपी है. यही नहीं फ्रेंचाइजी ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें आगामी सीजन के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. 

चोटिल पैट कमिंस शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर 

पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे. क्योंकि वह अपनी पीठ की चोट से अबतक उबर नहीं पाए हैं. दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए एशेज के तीसरे टेस्ट के बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है. वेस्टइंडीज दौरे पर पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी के कारण वह मैदान से दूर चल रहे हैं. 

इसी चोट की वजह से कमिंस को टी20 वर्ल्ड कप से भी होना पड़ा दूर 

आपको बता दें कि इसी चोट की वजह से कमिंस को एशेज के शेष बचे मुकाबलों एवं आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था. उनकी गैरमौजूदगी में टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में काफी खस्ता रहा. हाल यह रहा कि टीम 'सुपर-8' चरण से ही बाहर हो गई थी. 

Advertisement

किशन ने अपनी अगुवाई में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बनाया चैंपियन 

ईशान किशन की देखरेख में झारखंड की टीम ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने हाथ में उठाया है. यही वजह है कि उनकी सफलता को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा जताया है. 27 वर्षीय किशन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2025 में अपने साथ जोड़ा था. तब से वह टीम के साथ बने हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: शिवम दुबे ने फ्लाइट के बजाय थर्ड एसी ट्रेन से क्यों किया सफर? सुनें उन्हीं की जुबानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pakistan Attacks Afghanistan | जंग में ना'पाक' चाल, खाड़ी देशों से धोखा, PAK को नहीं मौका?