- ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 61 रन बनाए
- उन्होंने छठवें ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन जुटाए जो पॉवरप्ले का अंतिम ओवर था
- किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया
Ishan Kishan, India vs Namibia: भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नामीबिया के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. 27 वर्षीय किशन का असल प्रहार छठवें ओवर में देखने को मिला. विपक्षी की टीम की तरफ से पारी का छठवां ओवर जेजे स्मिट डाल रहे थे. किशन ने स्मिट के इस ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर खूबसूरत छक्का लगाया. वह यहीं नहीं रुके. ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया और चौका बटोरने में कामयाब रहे. इस तरह पहले पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में किशन चार छक्के और एक चौका की मदद से कुल 28 रन बटोरने में कामयाब रहे.
20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
मैच के दौरान ईशान किशन की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पुरा किया. नामीबिया के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए किशन ने कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 254.16 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
जेरार्ड इरास्मस ने दिखाया पवेलियन का रास्ता
ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता जेरार्ड इरास्मस ने दिखाया. बेन शिकोंगो ने उनका शानदार कैच पकड़ा. जिस दौरान किशन आउट हुए. उस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 104 रन था.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप पांच भारतीय खिलाड़ी
12 गेंद - युवराज सिंह - बनाम इंग्लैंड - डरबन - 2007
18 गेंद - केएल राहुल - बनाम स्कॉटलैंड - दुबई - 2021
19 गेंद - रोहित शर्मा - बनाम ऑस्ट्रेलिया - ग्रोस आइलेट - 2024
20 गेंद - युवराज सिंह - बनाम ऑस्ट्रेलिया - डरबन - 2007
20 गेंद - ईशान किशन - बनाम नामीबिया - दिल्ली - 2026
यह भी पढ़ें- 'फिट होने में समय लगेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्या के बयान से मची खलबली














