'पाकिस्तान को हराकर ही हिंदुस्तान आना', ईशान किशन के दादा ने मैच से पहले दिया था ये गुरुमंत्र

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. इस मैच में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. ईशान के दादा रामानुग्रह पांडे ने कहा कि हमने उसे कहा था कि पाकिस्तान को हराकर ही हिंदुस्तान आना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
औरंगाबाद:

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. इस मैच में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. ईशान के दादा रामानुग्रह पांडे ने कहा कि हमने उसे कहा था कि पाकिस्तान को हराकर ही हिंदुस्तान आना.

भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह हरा दिया है. इस मैच के हीरो ईशान किशन रहे. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. ईशान किशन के जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब बिहार के औरंगाबाद जिले के गोरडीहा गांव में अलग ही उत्साह था. यह ईशान किशन का गांव है. यहां उनके दादा रामानुग्रह पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने पोते से कह रखा है कि पाकिस्तान को हराकर ही हिंदुस्तान आना है.

एनडीटीवी से बातचीत में रामानुग्रह पांडे ने बताया कि 'हमने उससे कहा कि बेटा खूब खेलना. पाकिस्तान को एकदम हराकर ही हिंदुस्तान आना. ऐसी बुरी तरह हराना कि पाकिस्तान में टीवी फूटना शुरू हो जाएं.'

बात सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है. दादाजी ने एक ऐसी खबर साझा की, जिससे घर में दोहरी खुशी का माहौल है. मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले ईशान किशन की जिंदगी की 'नई पारी' जल्द शुरू होने वाली है. उन्होंने कहा कि 'खेल के बाद अब उसकी शादी की तैयारी भी है. बहू जयपुर की रहने वाली है. रिश्ता पक्का हो गया है.'

एक तरफ क्रिकेट का मैदान और दूसरी तरफ जयपुर की दुल्हनिया.गोरडीहा गांव का यह बेटा न केवल क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा रहा है, बल्कि औरंगाबाद और जयपुर के बीच एक नया रिश्ता भी जोड़ने जा रहा है. रामानुग्रह पांडे ने कहा कि एक-दो बर में शादी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि लड़की का नाम अदिति हुंडिया है. उन्होंने बताया कि ईशान ने ही उन्हें अदिति के बारे में बताया है. अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और एक फैशन डिजाइनर हैं. 
 

Advertisement

(औरंगाबाद से आदित्य कुमार की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: मेगा मुकाबले में पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता