बला की खूबसूरत हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति, PAK के खिलाफ मैच पर रिएक्शन हुआ वायरल, देखें 10 ग्लैमरस तस्वीरें

रविवार को जब ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में छक्के-चौकों की बरसात कर रहे थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी मैच देख रही थी. उन्होंने ईशान की तूफानी पारी पर लव वाला रिएक्शन भी दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी पर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दी है.
  • ईशान के दादा अनुराग पांडे ने सार्वजनिक रूप से अदिति के साथ रिश्ते की पुष्टि करते हुए परिवार की स्वीकृति जताई.
  • अदिति जयपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मिस डीवा और फेमिना मिस इंडिया जैसे प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia Pictures: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की नींद खराब करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया बला सी खूबसूरत हैं. रविवार को जब ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में छक्के-चौकों की बरसात कर रहे थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी मैच देख रही थी. उन्होंने ईशान की तूफानी पारी पर लव वाला रिएक्शन भी दिया. अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशान की फिफ्टी पर लव वाला रिएक्शन दिया है. 

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में ईशान की फिफ्टी पर अदिति का रिएक्शन.

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में क्रिकेटर के दादा अनुराग पांडे ने शनिवार को भी सार्वजनिक रूप से मुहर लगाई थी. दादा की मंजूरी के बाद ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. ईशान की बल्लेबाजी के दम पर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खतरनाक पिच पर 175 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई.

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की खूबसूरती उनकी तस्वीरों में झलकती है. जो उन्होंने सोशल मीडिया प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर शेयर की है. 

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं. ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति के पिता जयपुर में कारोबारी हैं. अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. 

Advertisement

यहीं से उनको मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं. फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

बताया जाता है कि 2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी. स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल' के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी. 

Advertisement

हालांकि बाद में क्रिकेटर ईशान किशन और अदिति एक-दूसरे के करीब आए. अब दोनों के रिश्ते को लेकर ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने पुष्टि कर दी है. 

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगाई है. बिहार के औरंगाबाद में ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने साफ कर दिया है कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी के लिए पूरी तरह तैयार है.

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि अदिति हुंडिया, ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं.

अनुराग पांडे ने एक आधुनिक सोच पेश करते हुए कहा कि "हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चे खुश रहें." मालूम हो कि ईशान और अदिति काफी समय से चर्चा में रहे हैं, लेकिन परिवार के बड़े सदस्य की ओर से यह पहला इतना स्पष्ट सार्वजनिक बयान है.

Advertisement

यह भी पढे़ं - कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्रिकेटर के दादा बोले- बच्चे की पसंद ही हमारी पसंद

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri