IPL के सबसे अंडररेटेड कप्तान रहाणे की धमाकेदार शुरुआत, इंस्टाग्राम पर रहाणे ने कप्तान हार्दिक के फैन्स को किया हैरान  

Ajinkya Rahane, IPL 2026: कप्तान रहाणे ने अपनी 35वीं हाफ़ सेंचुरी में ट्रेंट बोल्ट से लेकर हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट से लेकर गज़नफ़र और मयंक मार्कण्डेय किसी को नहीं बख्शा और सबको छक्के जड़े

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ajinkya Rahane in IPL 2026:

IPL Most Underrated Captain Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे 38 के होनेवाले हैं और मुंबई के ख़िलाफ़ वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर कोलकाता को धमाकेदार शुरुआत की. रहाणे ने 40 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौके लगाकर 168 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 67 रन बनाए. इत्तिफ़ाकन ये रहाणे का 200वां आईपीएल मैच रहा जिसमें उन्होंने अपनी 35वीं हाफ़ सेंचुरी लगाकर इसे यादगार बना दिया.  37 साल के रहाणे ने इस पारी में अपने आक्रामक तेवर के साथ कुछ शानदार शॉट्स लगाकर क्रिकेट फ़ैन्स को अपनी उम्र से आगे का सफ़र करवाया. वानखेड़े स्टेडियम में खुद से 10 साल छोटे धमाकेदार फिन एलन के साथ बैटिंग करते हुए भी रहाणे के तेवर और टेम्परामेंट ने एक्सपर्ट्स और फ़ैन्स को हैरान किए रखा. 

ये भी पढ़ें-  IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड

हाफ़ सेंचुरी में संयम भी, तूफ़ान भी 
कप्तान रहाणे ने अपनी 35वीं हाफ़ सेंचुरी में ट्रेंट बोल्ट से लेकर हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट से लेकर गज़नफ़र और मयंक मार्कण्डेय किसी को नहीं बख्शा और सबको छक्के जड़े. रहाणे अपनी तीसरी शतकीय पारी की ओर भी बढ़ते दिखे. जब शार्दुल ठाकुर की एक गेंद ने उन्हें पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया.  आईपीएल में रहाणे के नाम 2 शतकीय पारियां भी हैं. इस फॉर्मैट में रहाणे ने 2012 और 2019 दो शतकीय पारियां खेली हैं. लेकिन रहाणे सबसे अंडररेटेड कप्तान कहे दा सकते हैं जिन्हें उन्हें उनका पूरा श्रेय शायद ही मिल पाया है.  रहाणे आईपीएल में कोलकाता के अलावा मुंबई, चेन्नई और दिल्ली टीम की नुमाइंदगी भी कर चुके हैं और 2023 के आईपीएल फ़ाइनल में चेन्नई के लिए 13 गेंदों पर 27 रनों की अहम पारी खेलकर उसे ख़िताबी जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के विजेता कप्तान 
कप्तान रहाणे को 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी की टेस्ट सीरीज़ की जीत के लिए हमेशा याद किया जाएगा जब टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम किया था. चोटिल विराट कोहली के बाहर होने के बाद उपकप्तान रहाणे ने टीम की कप्तानी की और टीम को यादगार जीत दिलाई थी

इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज़्यादा फ़ैन्स
2026 में रहाणे को बतौर कप्तान एक नया मुकाम हासिल करने का मौक़ा मिला है. मौजूदा 10 कप्तानों में इंस्टाग्राम में रहाणे के फॉलोअर्स की संख्या भी 50 लाख से ज़्यादा है. जबकि, कोलकाता टीम के तकरीबन 75 लाख पक्के फ़ैन्स हैं. अगर कोलकाता की टीम तीसरी बार ख़िताब पर कब्ज़ा जमाती है तो कप्तान रहाणे इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या को लांघते हुए कुछ पायदान ज़रूर ऊपर जा सकते हैं. 

Advertisement

इंस्टाग्राम पर आईपीएल कप्तानों के फ़ॉलोअर्स (मिलियन= 10 लाख में)
1.    हार्दिक पांड्या-  46.1 
2.    शुभमन गिल – 19
3.    ऋषभ पंत – 16.3
4.    श्रेयस अय्यर – 15.3
5.    ईशान किशन 10.6
6.    अजिंक्य रहाणे- 5.4
7.    ऋतुराज गायकवाड़- 5.2 
8.    अक्षर पटेल- 3.6
9.    रजत पाटीदार – 3.1
10.    रियान पराग – 1.2

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Lebanon में मचेगी तबाही! नेतन्याहू ने सेना को दिया बड़ा आदेश | Hezbollah | Gaza