Rahul Tewatia forced to change bat during IPL 2026 match: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एक ओर जहां गुजरात को मैच में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर मैच को दौरान जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी कर ही थी तो एक ऐसी घटना घटी जिसने फैन्स की ध्यान अपनी ओर खींचा. हुआ ये कि मैच के दौरान राहुल तेवतिया का बल्ला बीसीसीआई के बैट गेज टेस्ट में फेल हो गया. जिसके बाद उन्हें अपना बल्ला बदलना पड़़ा था. यह टेस्ट इसलिए शुरू किया गया था, ताकि बल्लेबाज तय साइज से बड़े बैट का इस्तेमाल मैच के दौरान न कर सकें.
ये भी देखें- Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल
मैच के दौरान हुआ ये कि जब वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए तो क्रीज पर राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. तेवतिया ने स्ट्राइक भी नहीं ली थी और ऑन फील्ड अंपायर ने उनका बैट चेक करने का फैसला किया. जिसके बाद राहुल तेवतिया का बल्ला गेज टेस्ट में फेल हो गया. इसके बाद अंपायर ने राहुल को उनका बल्ला चेंज करने के लिए कहा, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.
बता दें कि MCC क्रिकेट लॉ के अनुसार बल्ला का किनारे 4 सेमी (1.56 इंच) से ज्यादा नहीं होने चाहिए और साथ ही बल्ले की गहराई 6.7 सेमी (2.64 इंच) होनी चाहिए, इसके साथ-साथ बल्ले की चौड़ाई 10.8 सेमी (4.25 इंच) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, इस नियम को इस आईपीएल से अपनाया जा रहा है.
कोनोली के कारण मिली जीत
कोनोली की 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी. अय्यर इस दौरान कोनोली के शॉट से चोटिल भी हुए थे. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हाथ अब अच्छी स्थिति में है. मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं. ''उन्होंने कोनोली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘कोनोली ने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो देखने लायक थे, राशिद (खान) को जो उन्होंने बैकफ़ुट पर खेला वो अविश्वसनीय था.''














