IPL 2026: आयुष म्हात्रे या संजू सैमसन? कप्तान गायकवाड़ का इशारा, कौन करेगा पारी की शुरुआत

IPL 2026: पिछले साल चेन्नई का प्रदर्शन अगर बहुत ही खराब रहा था, तो उसकी बड़ी वजह उसके शीर्ष क्रम की नाकामी रही थी. और इस बार भी इसका जवाब उसके लिए आसान नहीं है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPL 2026: संजू सैमसन की फाइल फोटो

शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनिंग संयोजन को लेकर इशारा किया है. CSK कप्तान ने इशारा देते हुए कहा कि इस बार वह और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे. पिछले साल चेन्नई का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा था और इसकी एक बड़ी वजह उसके शीर्ष क्रम की नाकामी थी. तब चेन्नई ने कई संयोजन का प्रयोग किया था, लेकिन सभी ने उसे निराश किया. फिर सबकुछ गंवाने के बाद चेन्नई ने कुछ मैचों में युवा आयुष म्हात्रे से पारी की शुरुआत कराई, जिन्होंने कुछ अच्छे स्कोर किए.

सैमसन को एक बड़े कदम के तहत नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड किया गया, जबकि पांच बार की चैंपियन टीम CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड आउट किया.  पिछले सीजन में CSK को टॉप ऑर्डर में स्थिरता तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.गायकवाड़ ने खुद सीजन के बड़े हिस्से में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की, जबकि टीम ने ओपनर के तौर पर रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और राहुल त्रिपाठी के बीच लगातार बदलाव किए. 

आयुष ने किया था प्रभावित

आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस के रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के रूप में आने तक CSK के लिए कोई भी संयोजन कारगर साबित नहीं हुआ. इन दोनों युवाओं ने पावरप्ले में टीम को बेहद जरूरी आक्रामक शुरुआत दी. पिछले सीजन में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए म्हात्रे ने सात पारियों में 240 रन बनाए. उनका औसत 34.28 और स्ट्राइक रेट 188.97 रहा. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेली गई शानदार 94 रन की पारी भी शामिल थीं. वहीं, ब्रेविस ने छह पारियों में 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए.

चेन्नई का पहला मैच 30 को

CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. चेन्नई में उनका पहला घरेलू मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जबकि इसके बाद 11 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका अगला घरेलू मैच खेला जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना