IPL 2026: वैभव के 'ब्लास्ट' का प्रतिस्पर्धियों, दावेदारों पर असर शुरू, बहने लगे बल्ले से रन, सुपरस्टार के लिए मुश्किल

Vaibhav Sooryavanshi V/S ccompetitors: वैभव सूर्यवंशी अगर ऐसी ही बल्लेबाजी करते रहे, तो टूर्नामेंट खत्म होते-होते वे भारतीय टी20 टीम के लिए दूसरे ओपनर के चयन पर जोरदार वार करते हुए मानक बदल देंगे...ठीक विकेटकीपर की तरह

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Vaibhav Sooryavanshi V/S competitors: वैभव सूर्यवंशी दूसरे ओपनर के चयन के समीकरण बदलते दिख रहे हैं
X: social media

Vaibhav Sooryavanshi V/S competitors: भारतीय क्रिकेट की नई युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhhav Sooryavanshi) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में एक के बाद एक 'सुनामी पारियों' से टी20 टीम इंडिया दूसरे ओपनर के सेलेक्शन का गेम या मानक बदलते दिख रहे हैं. खासकर शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली 26 गेंदों में 78 रन के बाद. और वह यहां से जितनी और ऐसी पारियां खेलेंगे, इस बाबत समीकरण और ज्यादा बदलेगा. ठीक वैसे, जैसे इस साल टी20 विश्व कप के लिए टीम चयन से ठीक पहले विकेटकीपर के चयन का मानक बदल गया था. विश्व कप से पहले करीब एक साल तक बतौर फिनिशर तैयार किए गए जितेश शर्मा एक झटके में बाहर हो गए और सैमसन और इशान किशन के रूप में दो ओपनर विकेटकीपरों को विश्व कप टीम में जगह मिल गई. और अब जैसा धमाल वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं और उनके समर्थन में हर पक्ष से उन्हें टीम इंडिया में जगह देने की मांग उठने लगी लगी हई, उसे देखने के बाद टी20 टीम में दूसरे ओपनर के चयन का समीकरण कब बदलेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन वैभव के प्रदर्शन की 'गर्मी' उनके प्रतिस्पर्धी या भविष्य के बाकी ओपनर दावेदार जरूर महसूस करने लगे हैं. वैभव की तूफानी पारी के बाद इनका खेल और प्रदर्शन बदल गया है, तो कुछ दावेदारों की राह खासी मुश्किल हो गई है. चलिए जानिए कि वैभव के प्रतिस्पर्धी या भविष्य के दावेदार कौन-कौन हैं. 

1. स्टाइल में फॉर्म में लौटे अभिषेक

दो राय नहीं कि वैभव ने भारतीय टी20 टीम के ओपनर पद के लिए जबर्दस्त अंदाज में दावेदारी ठोकी है. और विकेटकीपर को छोड़ दें, तो उनका इस जगह के लिए मुकाबला अभिषेक शर्मा से है. और आईपीएल में शुरुआती 3 मैचों में नाकाम रहने  वाले अभिषेक पर वैभव की पारी की असर देखने को मिला. मानो  वह सूर्यवंशी के अंदाज में उनसे मुकाबले करने को तैयार हैं! अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन मैचों की नाकामी से वापसी करते हुए शनिवार को पंजाब के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों से 74 रन बनाकर फॉर्म में वापसी करते हुए ऐलान कर दिया कि वह सूर्यवंशी से मुकाबला करने को तैयार हैं. 

2. प्रियांश आर्या भी हरकत में आए!

इसमें दो राय नहीं कि पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे  लेफ्टी ओपनर  प्रियांश आर्य वर्तमान में वैभव के सभी प्रतिस्पर्धियों में सबसे पीछे हैं, लेकिन वह भविष्य के दावेदार जरूर हैं. और सूर्यवंशी के शुक्रवार के ब्लास्ट का असर उनकी बैटिंग में भी देखने को शनिवार को मिला.  ओपनर प्रियांश ने हैदराबाद के खिलाफ हल्ला बोलते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छक्कों से बेहतरीन 57 रन बनाकर फॉर्म पकड़ते हुए मैसेज दे दिया कि  वह वैभल से मिल रही चुनौती को हल्के में नहीं लेंगे और पूरा मुकाबला करेंगे. 


3. अब जायसवाल को भी लगातार बरसना होगा!

अगर टीम इंडिया के चयन की चली आ रही 'प्रथा' को समझा जाए, तो फिलहाल यशस्वी जायसवाल सबसे आगे हैं.इसे ऐसे समझें कि अगर अभिषेक फॉर्म या किसी और वजह से बाहर जाते हैं, तो साल 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशस्वी  जायसवाल सबसे आगे खड़े हैं, लेकिन अब सूर्यवंशी दूसरे ओपनर के चयन का 'गेम' बदलते दिख रहे हैं. वह राजस्थान के लिए सूर्यवंशी के साथ ही पारी शुरू करते हैं, लेकिन मैच दर मैच सूर्यवंशी चर्चा, फैंस सहित तमाम बातें अपने इर्द-गिर्द समेट रहे हैं. और जायसवाल को उनके अंदाज के बीच अपना दबदबा बनाए रखना होगा. फिलहाल (शनिवार तक) जायसवाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें भविष्य में एक जगह के लिए वैभव से चुनौती मिलेगी और उन्हें  अपना दावा बनाए रखने के लिए लगातार रन बनाने होंगे. 

Advertisement

Photo Credit: BCCI

4. साई सुदर्शन को जोर लगाना होगा

कुछ साल से इंडियन प्रीनियर लीग में गुजरात के लिए शानदार बैटिंग करने वाले और भारत के लिए 6 टेस्ट और 3 वनडे खेलने वाले साई सुदर्शन ने भी तक देश के लिए कोई टी20 नहीं खेला है. और यह भी सही है कि वैभव टी20 में तो उनसे आगे निकल गए हैं, लेकिन एक बार  वैभव के टी20 में पैर जम गए, तो वह वनडे में भी साई सुदर्शन को पछाड़ सकते हैं. ऐसे में फिलहाल 3 मैचों में 32.66 के औसत से 98 रन बनाने वाले साई सुदर्शन को यहां से खुद की चर्चा और दावा बनाए रखने के लिए प्रियांश आर्या और अभिषेक शर्मा की तरह ही जोर लगाना होगा. 

5. शुभमन गिल की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गईं

अब जबकि वैभव के सुनामी प्रदर्शन के बाद दूसरे ओपनर के चयन के लिए मुकाबला या इसके मानके बहुत ही जबर्दस्त हो चले हैं, तो इन सबके बीच टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूके टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की वापसी टी20 फॉर्मेट में बहुत ही मुश्किल हो चली है. इस फॉर्मेट में जगह बनाने के बाद गिल का खेल  या क्षमता टी20 में फिट होती नहीं दिख रही. अगर वह रनों का ढेर भी लगाते हैं, तो भी उनकी आक्रामता, स्ट्रोक, स्ट्राइक-रेट आदि वो बाते हैं, जो उन्हें वैभव, बाकी प्रतिस्पर्धियों या दावेदारों से कमजोर बनाती है. ऐसे में गिल के लिए मुश्किलें बहुत ही बढ़ गई हैं.  कुल मिलाकर बात यह है कि फिलहाल ऑरेन्ज कैप पर कब्जा कर चुके वैभव सूर्यवंशी अगर टूर्नामेंट खत्म होने पर इसे बरकरार रखते हैं, तो फिर एक नहीं, बल्कि कई पहलुओं से बदलाव आगे देखने को मिल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सर क्या मैं कल से खेल सकता हूं?' हेलमेट पर लगी गेंद, तो वैभव ने किया  पहला सवाल, रिश्ते के भाई का खुलासा


 

Featured Video Of The Day
Women Empowerment: महिलाओं की भागीदारी से कैसे बदलेगा देश? | NDTV India | Latest News | Politics