IPL 2026 SRH vs LSH, Abhishek Sharma In Unwanted List: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म जारी है. आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वह एक बार फिर खाता नहीं खोल पाए. मोहम्मद शमी ने मैच के पहले ही ओवर में उन्हें अपना शिकार बनाया. इस डक के साथ ही अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक मौकों पर 0 पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और संजू सैमसन के साथ शामिल हो गए.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान, मोहम्मद शमी की दो गेंदों पर बिना कोई रन बनाए अभिषेक पवेलियन लौटे. यह 2026 में T20 मैचों में उनका छठा 'डक' है, जिसके साथ उन्होंने रोहित (2018 में छह डक) और सैमसन (2024 में छह डक) की बराबरी कर ली है. T20 में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा 'डक' बनाने का यह संयुक्त रिकॉर्ड है.
अभिषेक के लिए IPL 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ़ 55 रन बनाए हैं. जिनमें से 48 रन पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आए थे. दुनिया के नंबर 1 रैंक वाले बल्लेबाज़ के लिए T20 वर्ल्ड कप भी अच्छा नहीं रहा. उन्होंने आठ पारियों में सिर्फ़ 141 रन बनाए. इस दौरान उनका 17.62 का रहा और स्ट्राइक रेट 158 की. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिनमें से एक फ़ाइनल में आया. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में वो लगातार तीन पारियों में 0 पर आउट हुए थे.
अभिषेक के लिए यह साल काफी फीका रहा है. उन्होंने 16 टी20 पारियों में 25.20 की औसत और 195 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं. जिसमें चार अर्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है.
यह भी पढ़ें: "अचानक कहीं से आकर MS Dhoni कैप्टन बन गए..." युवराज सिंह ने साल 2007 के किस्से को याद कर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी, 4 ओवर में फेंकी 18 गेंद डॉट, SRH के बल्लेबाजों ने टेके घुटने














