IPL 2026: केकेआर को मिला चोटिल आकाश दीप का रिप्लेसमेंट, जानें 28 वर्षीय गेंदबाज का कैसा है करियर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विदर्भ के लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपने साथ जोड़ा है. दुबे को चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर मौका दिया गया है, जो पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Akash Deep

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने विदर्भ के लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपने साथ जोड़ा है. दुबे को चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर मौका दिया गया है, जो पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. शिवम दुबे को 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2022 के लिए साइन किया था, लेकिन पीठ की चोट के कारण उनका कार्यकाल छोटा हो गया. रविवार को 'आईएएनएस' से ​​बात करते हुए फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, 'हां, केकेआर ने आगामी सीजन के लिए आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को साइन किया है. दुबे केकेआर के लिए 'नेट बॉलर' थे और ईडन गार्डन्स और मुंबई में लगे कैंप में टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे, लेकिन अब वह मुख्य टीम का हिस्सा होंगे.'

साल 2019 के एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में 'इंडिया ए' टीम का हिस्सा रहे सौरभ दुबे ने विदर्भ की ओर से आठ 'लिस्ट ए' और तीन टी20 मैच खेले हैं. दुबे पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी की भी नजर थी, जिनका राष्ट्रीय चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हुआ था.

28 वर्षीय सौरभ दुबे ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है. पिछले साल अबू धाबी में आयोजित 'मिनी-ऑक्शन' में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन, चूंकि उन्होंने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया था, इसलिए दुबे 'पंजीकृत उपलब्ध खिलाड़ी पूल' (आरएपीपी) का हिस्सा बन गए. कोई भी फ्रेंचाइजी इस पूल से अपने घायल खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ी चुन सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने अभी तक भारत के 'सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर' हर्षित राणा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने का फैसला नहीं किया है. हर्षित राणा भी फरवरी में अपने दाहिने घुटने के 'मेनिस्कस टियर' की सर्जरी के बाद इस सीजन से बाहर हो गए हैं. बुधवार से ही, केकेआर हर्षित राणा और आकाश दीप की जगह नए खिलाड़ियों को चुनने के लिए 'ट्रायल्स' (चयन-परीक्षण) आयोजित कर रही थी.

Advertisement

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर 29 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यह टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिडे़गी. इसके बाद 2 अप्रैल को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह टीम 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें- ROAR 2026: सीएसके ने सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को दिया खास सम्मान, माही बस मुस्कुराते रहे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर 22 देशों ने ईरान को दी Final Warning! | Breaking News
Topics mentioned in this article