IPL 2026 Points Table: लखनऊ की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, CSK का बिगड़ा गणित, इन टीमों को सीधा फायदा, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Updated Points Table: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच पर मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेली. मार्श भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने लखनऊ के गणित को बुरी तरह से प्रभावित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026 Points Table Updated After Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings

IPL 2026 Points Table Updated After Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Match: पहले मुंबई इंडियंस और अब लखनऊ सुपर जायंट्स. दो दिन में दो ऐसी टीमें, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, उन्होंने नॉकआउट की रेस में मौजूद टीमों के गणित को प्रभावित किया है. शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में लाल मिट्टी कि पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 187  रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ ने मिचेल मार्श की तूफानी पारी के दम पर 16.4 ओवर में ही मैच अपने नाम किया. चेन्नई की इस हार का सबसे अधिक फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ है. इसके अलावा हैदराबाद, दिल्ली और पंजाब को भी संजीवनी मिली होगी, जबकि चेन्नई के लिए आगे की राह और कठिन हो गई है. लखनऊ की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है. 

ऐसा है प्वॉइंट टेबल का हाल

इस जीत के बाद भी लखनऊ अंक तालिका में सबसे नीचे से नहीं हिली है. हालांकि, चेन्नई की हार का राजस्थान को सीधा फायदा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स, जो मैच से पहले छठे स्थान पर थी, वो अब पांचवें पर आ गई है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है. इस हार के से चेन्नई के नेट रन रेट पर भी असर पड़ा है. चेन्नई के अब 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसका रन रेट +0.027 का है. जबकि टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं. 

बेंगलुरु के 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक  हैं. बेंगलुरु का रन रेट +1.053 का है. वहीं दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं. गुजरात का रन रेट +0.551 का है. गुजरात ने भी 12 ही मैच खेले हैं और उसके भी 16 अंक हैं. तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है. हैदराबाद के 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं. जबकि पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं. वहीं राजस्थान के 11 मैचों में 12 अंक हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स जो अभी भी रेस में है, उसकी भी संभावनाएं बढ़ीं हैं. दिल्ली सातवें स्थान पर है. दिल्ली के 12 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक हैं, जबकि कोलकाता के 11 मैचों में 9 अंक हैं. 

ऐसा है समीकरण 

चेन्नई अगर अपने दोनों मैच जीत जाती है तो वह अधिकतम 16 अंकों तक जा पाएगी. इसका मतलब यह भी होगा कि हैदराबाद 16 अंकों पर रहेगी और गुजरात 18 अंक पर, क्योंकि चेन्नई को अब अपने बचे मुकाबले हैदराबाद और गुजरात से खेलने हैं. जबकि पंजाब के अब बेंगलुरु और लखनऊ से मैच बाकी हैं. पंजाब अगर दोनों मैच जीतेगी तो 17 अंकों तक पहुंच पाएगी, लेकिन एक भी हार उसे 15 अंकों पर रोक देगी और उसका बाहर रहना तय हो सकता है. जबकि हैदराबाद का एक मैच बेंगलुरु के खिलाफ है. 

Advertisement

अगर बेंगलुरु ने हैदराबाद को हरा दिया तो बेंगलुरु 20 अंकों पर फिनिश कर सकती हैं. जबकि हैदराबाद 14 पर अटक सकती है. अभी सबसे अच्छी स्थिति राजस्थान रॉयल्स की है. राजस्थान के तीन मैच बचे हैं और उसे दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है. राजस्थान अपने अगले मैच में जीत दर्ज करेगी तो दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.जबकि मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर हैं. ऐसे में उनेक हार से कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: मैच देखने नहीं आया था कोई दर्शक...फिर किस बात से मोटिवेट हुए विराट कोहली, खुद किया खुलासा

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यह मेरी जिंदगी...' विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर खोला राज, बताया क्यों हमेशा रहते हैं फिट

Featured Video Of The Day
HC on Bhojshala ASI Survey: भोजशाला पर भिड़े मुस्लिम नेता, 'बगैर सबूत के हुआ फैसला!' | MP News