IPL 2026: बेंगलुरु का टिकट पक्का, दिल्ली ने बिगाड़ा राजस्थान का खेल, ऐसा है प्लेऑफ का समीकरण

IPL 2026 Playoff Equation: विराट कोहली की बैंगलोर टीम ने पंजाब को और दिल्ली ने राजस्थान को हराकर आईपीएल के समीकरणों का रोमांच बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPl 2026 Playoff Equation

बढ़ती उम्र के साथ विराट कोहली की बैटिंग दिल्ली के अलग-अलग थियेटरों में असगर वजाहत के एक मशहूर नाटक,'जिन लाहौर नहीं देख्या, वो जन्म्या ही नहीं' की याद दिलाती हैं. ख़ासकर मशहूर निर्देशक हबीब तन्वीर जब भी दिल्ली के NSD या कमानी जैसे थियेटरों में इसका मंचन करते, थियेटर हाउसफुल रहता. इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि किस साल इसका मंचन किया जा रहा है. विराट जिस भी मंच पर बैटिंग के लिए उतरते हैं, पहले से और भी निखरे दिखते हैं. उनकी बढ़ती उम्र और इंटरव्यूज़ में उनके बयानों को सुनकर लगता है,'जिन विराट-बैटिंग नहीं देख्या....'

IPL में सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड 9 शतकीय पारियां खेलने वाले 37 साल के विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड 280वें मैच में (रोहित कोहली के 279 मैच का रिकॉर्ड तोड़ा) सीज़न 2026 का चौथा और आईपीएल करियर का 67वां अर्द्धशतक लगाकर बैंगलोर को सबसे पहले प्लेऑफ़ में पक्का करवा दिया. इसके साथ ही पंजाब के फ़ैन्स की मुश्किलें मायूसी यकीनन और बढ़ गई. टूर्नामेंट में अब लीग के 8 मुक़ाबले खेले जाने बाक़ी हैं. इन मैचों में अब दिल्ली और लखनऊ की टीमों से टॉप 4 की रेस के लिए टीमों का ख़तरा और बढ़ गया है. ये टीमें टूर्नामेंट की चार टीमों की रेस में कुछ भी तोड़फोड़ मचा सकती हैं. 

दिल्ली ने बिगाड़ा राजस्थान का खेल

पिछले मैच में दिल्ली ने धर्मशाला में पंजाब को हराकर पहले ही उसकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं. फिर दिल्ली में खेले गए टूर्नामेंट के 62वें मैच में राजस्थान को 5 विकेट से हराकर अपने टॉप 4 में पहुंचने की संभावनाओं को बरक़रार रखा है. दिल्ली ने राजस्थान के ख़िलाफ़ टूर्नामेंट में छठी जीत हासिल कर टॉप 4 की रेस में अपनी दावेदारी बढ़ा दी है. 

अब दिल्ली के 13 मैचों में 12 अंक हैं और अपने आखिरी मैच में कोलकाता को हराकर टॉप 4 का सफ़र तय कर सकती है. लेकिन ये समीकरण दूसरी टीमों के मैचों पर भी निर्भर करेगा. इसके साथ ही दिल्ली की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद को सीधा फायदा हुआ है. दूसरी तरफ राजस्थान है. राजस्थान अब यहां से अधिकतम 16 अंकों तक ही पहुंच सकती है. 

Advertisement

लखनऊ के लिए सिर्फ़ आन की लड़ाई

लखनऊ ने अबतक 12 में से सिर्फ़ 4 मैच जीतकर 8 अंक हासिल किये हैं. लखनऊ को अगले दो मुक़ाबले राजस्थान और पंजाब से खेलने हैं और अब ये दोनों ही टीमें लखनऊ से बेहद सावधान रहेंगी. लखनऊ की टीम का सफ़र अबतक बेशक अच्छा नहीं रहा है. लेकिन इसने अबक बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसी टीमों को शिकस्त दी है. इसलिए टॉप 4 की लड़ाई में बेशक लखनऊ शामिल नहीं, लेकिन इस टीम की अहमियत कम नहीं हुई है. 

IPL 2026 के आगे के लीग के मैच 

  • 18 मई, चेन्नई VS हैदराबाद, चेन्नई में
  • 19 मई, राजस्थान VS लखनऊ, जयपुर में
  • 20 मई, कोलकाता VS मुंबई, कोलकाता में
  • 21 मई, गुजरात VS चेन्नई, अहमदाबाद में
  • 22 मई, हैदराबाद VS बैंगलोर, हैदराबाद में
  • 23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
  • 24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
  • 24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, मुंबई में

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB IPL 2026: पंजाब किंग्स के नाम हुआ T20 क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं चाहेगी ऐसा 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB IPL 2026: विराट कोहली का तहलका, 19 सालों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

Featured Video Of The Day
BREAKING: Delhi में Petrol-Diesel के बाद अब CNG भी हुई महंगी, 3 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम