IPL 2026: आग उगलने के लिए तैयार है MS Dhoni की बल्ला! जमकर हो रही तैयारी...CSK ने शेयर किया वीडियो

MS Dhoni Preparing Bat: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें थाला अपने बल्ले को फिनिशिंग टज दे रहे हैं. धोनी नेट्स पर अपनी तैयारी से पहले बल्ले को तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MS Dhoni Preparing Bat

MS Dhoni Preparing Bat: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है. सीजन ओपनर ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. जबकि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने सीजन ओपनर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. पिछले सीजन राजस्थान की कमान संभालने वाले संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आएंगे. जबकि लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा, इस सीजन राजस्थान से खेलेंगे. वहीं फैंस की नजरें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी सीजन है. वहीं इस सीजन के लिए थाला ने तैयारी भी शुरू कर दी है और फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर वह छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे. 

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में थाला ग्राइंडर से बल्ले को ग्राइंड करते नजर आ रहे हैं. सीएसके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसका कैप्शन लिखा,"मास्टर ऑफ द क्राफ्ट"

'धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना एमएस धोनी के बिना नहीं की जा सकती है, लेकिन धोनी शायद अपना आखिरी सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं. जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा,"धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा. उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी. धोनी अब संजू सैमसन और रुतुराज को फ्रैंचाइजी के भविष्य के लीडर के रूप में तैयार करने में मदद करेंगे." 

Advertisement

पठान ने कहा कि मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने गेम खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी. संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे. रुतुराज गायकवाड़ लीडर हैं. लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह कुछ अलग करेंगे. उनकी फिटनेस, बैटिंग पोजीशन और क्या वह सभी गेम खेलेंगे, इस बारे में सवाल अभी भी उठेंगे. सीएसके मैनेजमेंट ही इसके बारे में जवाब दे पाएगा. वे निश्चित रूप से अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठाकर धोनी को शानदार विदाई देने की कोशिश करेंगे. पिछले दिनों आईपीएल 2026 में धोनी की भूमिका और मैच की संख्या पर फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनका रोल टीम मैनेजमेंट तय करेगा.

Advertisement

धोनी लीग की शुरुआत से ही इसमें हमेशा मौजूद रहे हैं और सीएसके की पीली जर्सी की पहचान बन गए हैं. वह अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. धोनी आईपीएल के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. बतौर बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड पर गौर करें तो 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं. धोनी 158 कैच पकड़ने के साथ ही 47 स्टंपिंग कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 10 हजार कैश प्राइज, बाहुबली का गाना...सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे अफ्रीकी टीम से हार के बाद भारत ने की वापसी

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अक्षर पटेल को ड्रॉप करने पर जमकर हुआ था बवाल, अब सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे अफ़सोस है..'

Featured Video Of The Day
Dubai Under Attack: ईरान के ड्रोन हमले से हिली दुबई की इमारतें, Sheikh Zayed Road पर सायरन की गूंज
Topics mentioned in this article