IPL 2026 Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. दोनों को अपने सीजन के शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था. कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों की नजरें सीजन की पहली जीत दर्ज करने की होगी. केकेआर अपने होम ग्राउंड में एसआरएच से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. एसआरएच कई समस्याओं से जूझ रही है. एसआरएच की सबसे बड़ी परेशानी नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टीम के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं.
कमिंस की गैरमौजूदगी एसआरएच की नेतृत्व के साथ ही टीम की गेंदबाजी को भी कमजोर बना रही है. इसका दबाव बल्लेबाजों पर ज्यादा है. एसआरएच के बल्लेबाजों के पास अच्छी बैटिंग विकेट पर 230 से ज्यादा रन बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और इसके लिए शीर्ष के तीन बल्लेबाजों का चलना जरूरी है, लेकिन टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी फॉर्म में नहीं हैं.
टीम के दोनों ओपनर, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा, हाल ही में अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. हेड और अभिषेक का टी20 विश्व कप में भी खराब प्रदर्शन रहा था. इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन के पर एसआरएच बहुत ज्यादा निर्भर है. अगर ये दोनों फिर फ्लॉप हुए तो केकेआर के खिलाफ एसआरएच को मुश्किल होगी. एसआरएच के लिए दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन भी परेशानी का सबब हैं. क्लासेन बीच के ओवरों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ समय से उनका फॉर्म उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप नहीं रहा है.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हैदराबाद और कोलकाता के बीच 30 मैच खेले गए हैं. इसमें 19 मैच केकेआर ने और 10 मैच एसआरएच ने जीते हैं. 1 मैच टाई रहा है. आंकड़े दिखाते हैं कि कोलकाता का पलड़ा हैदराबाद के खिलाफ भारी है.
कब और कहां होगा मुकाबला
हैदराबाद और कोलकाता के बीच आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच
कोलकाता और हैदराबाद के बीच मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे फेंका जाएगा.
कहां देख पाएंगे लाइव
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा. जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, मन, फिनशेन कातिक एलन, पामेरोन राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रबफुल हुल्मा हिडोन कार्से जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: RCB, MI नहीं बल्कि ये टीम है टॉप पर, CSK सबसे फिसड्डी, देखें प्वॉइंट्स टेबल














