Shreyas Iyer Record at Eden Garden: ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर, जिन्होंने अपनी अगुवाई में कोलकाता को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाया था, वो कैसा प्रदर्शन करते हैं. अय्यर का केकेआर के होम ग्राउंड पर जबरदस्त रिकॉर्ड है. ऐसे में आज के मुकाबले में अय्यर टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है.
कोलकाता के खिलाफ अय्यर का रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उनका औसत 40.1 का है और स्ट्राइक रेट 150 से अधिक है. अय्यर ने केकेआर के खिलाफ 16 पारियों में 481 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्द्धशतक भी ठोके हैं. बात अगर ईडन में सरपंच साहब के रिकॉर्ड की करें तो यह केकेआर की टेंशन बढ़ा सकता है. ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के कप्तान ने टी20 की 18 पारियों में 32.4 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 2 अर्द्धशतक भी लगाए हैं.
पंजाब के बाहर रॉकेट है रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 27 करोड़ में रखीदा था. आईपीएल 2025 के बाद से अय्यर ने न्यू चंडिगढ़ के बाहर 13 पारियों में 78.4 की औसत और 181 की स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 अर्द्धशतक लगाए हैं. जबकि 41 छक्के जड़े हैं. 2025 के बाद से अय्यर का स्ट्राइक रेट भी रॉकेट हुआ है. आईपीएल 2024 के बाद से उन्होंने 33 पारियों में 1023 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: लखनऊ-बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें
यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी, 4 ओवर में फेंकी 18 डॉट, SRH के बल्लेबाजों ने टेके घुटने














