IPL 2026: KKR को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर सस्पेंस, फ्रेंचाइजी को नहीं मिल रहा कोई रिप्लेसमेंट- रिपोर्ट

Harshit Rana could be out for IPL 2026: हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर्षित की वापसी को लेकर अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harshit Rana could be out for IPL 2026:

Harshit Rana could be out for IPL 2026:  कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर्षित की वापसी को लेकर अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं की है. बता दें, राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल लगी थी. हर्षित अभी 'रिहैबिलिटेशन'.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अभी तक हर्षित राणा की वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है. हर्षित के घुटने में खिचांव था. इसके लिए उन्होंने सर्जरी करवाई थी. अगर हर्षित 28 मार्च से शुरू होने वाले पूरे आईपीएल को मिस करते हैं, तो यह टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनका लगातार दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिससे वो नदारद होंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में एक ओवर फेंकने के बाद राणा को चोट लग गई थी. उन्हें इसके लिए सर्जरी करानी पड़ी जिससे वह टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने इस टूर्नामेंट का केवल एक मैच (अमेरिका के खिलाफ) खेला था. राणा ने रविवार को बीसीसीआई नमन पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था.

राणा की अनुपस्थिति तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी, जो पहले से ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल की शुरुआत में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक संबंधों के मद्देनजर बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया जिससे केकेआर को इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. 

Advertisement

इससे पहले सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोलकाता फ्रेंचाइजी हर्षित और पथिराना का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी. केकेआर प्रबंधन का मानना ​​है कि उसके पास पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प हैं. इसके अलावा, उन्हें हर्षित के लिए कोई स्पष्ट भारतीय रिप्लेसमेंट भी नहीं दिखता है. टीम में पहले से ही चार भारतीय तेज गेंदबाज हैं - वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप.

फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अनुबंधित किया है. मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था जहां वह इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. केकेआर की टीम बुधवार से अपना अभ्यास सत्र शुरू  करेगी. उसका पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पत्नी के एक सवाल से बदला सूर्यकुमार यादव का करियर, विश्व विजेता कप्तान का खुलासा

यह भी पढ़ें: 'इसको खाना-वाना खिलाओ...' फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए अर्शदीप सिंह ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article