IPL 2025 Qualifier 2: कैसी होगी अहमदाबाद की पिच? बल्लेबाज उगलेंगे आग या गेंदबाजों बिखेरेंगे जलवा? ऐसे हैं दोनों के हेड-टु-हेड आंकड़े

IPL 2025 Qualifier 2 Ahmedabad Pitch Report: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है और इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2025 Qualifier 2: कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

IPL 2025 Qualifier 2 Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 खेला जाना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लाएंगी. जहां पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, जबकि मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ क्वालीफायर में जगह बनाई है. 

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टु-हेड आंकड़ों की करें तो दोनों टीमें 33 बार एक दूसरे से लीग में भिड़ी हैं. जहां पंजाब किंग्स ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 17 बार बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी है. इन दोनों के बीच एक मुकाबला टाई हुआ, जिसमें मुंबई ने बाजी मारी है. बात अगर पिछले पांच मैचों की करें तो पंजाब ने 3 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने दो बार जीत दर्ज की है. 

पंजाब किंग्स के पास हालांकि मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी, क्योंकि वह कभी भी क्वालीफायर-2 नहीं जीत पाई है. 2011 में उसे कोलकाता के खिलाफ हार मिली थी, जबकि 2023 में उसे लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल इतिहास में केवल चार बार टीमें चौथे स्पॉट पर रहने के बाद फाइनल तक पहुंची हैं. वहीं अहमदाबाद में मुंबई 2014 के बाद कोई भी मैच नहीं जीत पाई है. 

यह पहली बार होगा, जब दोनों टीमें प्ले ऑफ में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी. अगर दोनों टीमों के प्ले ऑफ़ रिकॉर्ड की बात की जाए तो एमआई ने प्ले ऑफ में 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 14 में जीत और सात में हार मिली है. वहीं पीबीकेएस सिर्फ पांच बार प्ले ऑफ में पहुंची हैं, जिसमें उन्हें चार में हार और सिर्फ एक में जीत मिली है। पीबीकेएस इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी.

कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

बात अगर पिच की करें तो रविवार का मैच संभवतः लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा. इस पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हुआ था. इस सीज़न में अहमदाबाद में सात में से छह मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला दिख सकता है और मैच बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिल सकती है. 

इसी सीजन में लीग स्टेज में पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ 243 का स्कोर किया था, और यह इस मैदान पर किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है. जबकि पिछले साल इसी मैदान पर गुजरात 89 रन पर ऑल-आउट हो गई थी. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 70 फीसदी मैच जीते हैं. जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 211 का है. जबकि जीत का औसत स्कोर 225 का है.

Advertisement

बात अगर यहां पंजाब के रिकॉर्ड की करें तो यहां पर पीबीकेएस ने छह में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं एमआई का अपने पड़ोसी राज्य में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वहां एमआई ने छह में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है, जबकि पांच में उन्हें हार मिली है.

यह भी पढ़ें: ENG vs WI 2nd ODI: जो रूट की नजरें ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर, वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए बनाएंगे महारिकॉर्ड

Advertisement

यह भी पढ़ें: '14 दिन के अंदर माफी मांगो वरना...', मुश्किल में फंसे शोएब अख्तर, पूर्व साथी ने भेजा नोटिस

Featured Video Of The Day
Iran Strait of Hormuz | Gulf: बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे खाड़ी देश? कौन सी तबाही मचाने वाला है ईरान?
Topics mentioned in this article