IPL 2025: खिलाड़ियों सावधान, अब जरा संभल कर, गवर्निंग काउंसिल ने इसी सीजन से लिया इस नियम को लागू करने का फैसला

IPL 2025: इस बीच पता चला है कि डब्ल्यूपीएल के मैचों को लखनऊ, मुंबई, बड़ौदा और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPL 2025: आईपीएल की प्रतिकात्मक तस्वीर
मुंबई:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की संचालन परिषद ने रविवार को फैसला किया कि 21 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र से खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आचार संहिता का पालन किया जायेगा, जबकि महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन चार शहरों में होगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यहां पत्रकारों से कहा कि आईपीएल का आगामी सत्र 23 मार्च से शुरू होगा, लेकिन संचालन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने स्पष्ट किया कि यह 20 या 21 मार्च को ही शुरू होगी.यह पता चला है कि आईसीसी आचार संहिता का पालन करने का निर्णय रविवार की बैठक के दौरान लिया गया.

संचालन समिति के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,‘आईपीएल में अब से लेवल एक, दो और तीन स्तर के उल्लघंन के लिए आईसीसी द्वारा स्वीकृत जुर्माना लगाया जाएगा. इससे पहले आईपीएल की अपनी आचार संहिता थी, लेकिन अब इसे आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेलने की शर्तों का पालन किया जाएगा' इससे साफ है कि अब खिलाड़ियों को और ज्यादा सावधान रहना होगा क्योंकि आईपीएल के मुकाबले ICC की आचार-संहिता कहीं ज्यादा सख्त है. इस बीच पता चला है कि डब्ल्यूपीएल के मैचों को लखनऊ, मुंबई, बड़ौदा और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.


 

Featured Video Of The Day
Rajpal Yadav court case: फिर जेल जाएंगे राजपाल यादव? जज के सामने हुए पेश, कोर्ट में क्या-क्या हुआ
Topics mentioned in this article