वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम दुनिया के बेहद नामचीन पुरस्कार के लिए हुईं नामित

India Womens Team Nominated For Major Laureus Award: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रेस्टिजियस लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. बीसीसीआई ने इसका एलान कर भारतीय महिला क्रिकेट के फैन्स की होली त्यौहार के पहले ही रंगीन कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India Womens Team Nominated For Major Laureus Award
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए पहली बार शॉर्टलिस्ट किया गया है.
  • टीम ने 2025 में ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी.
  • भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में महिलाओं के एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रेस्टिजियस लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.  बीसीसीआई ने इसका एलान कर भारतीय महिला क्रिकेट के फैन्स की होली त्यौहार के पहले ही रंगीन कर दी है. भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है. यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था.

ऐतिहासिक कामयाबी का असर

भारतीय टीम ने कुछ ही महीने पहले 2025 में ICC आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर यह ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है. इस अवार्ड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अलावा पेरिस सेंट-जर्मेन (फुटबॉल - फ्रांस), मैकलेरन फॉर्मूला-1 टीम (UK), यूरोपियन राइडर कप टीम (गोल्फ - यूरोप), इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम (यूके), और ओक्लाहोमा सिटी थंडर (बास्केटबॉल - यूएसए) को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साल 2000 में शुरू हुए इस पुरस्कार की साल की बेहतरीन टीम के लिए नामित किया गया है. 

लॉरेस स्पोर्ट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया. इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है."

स्मृति, जेमाइमा सहित कई रोल मॉडल

इस महिला टीम ने पहले वर्ल्ड कप ख़िताब के बाद भी कई बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के बाद इन लड़कियों को देश के हर गांव-शहर में सराहा गया है. महिला क्रिकेट में कई रोल मॉडल बनकर तैयार हो गईं हैं. इसका असर महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के ऑक्शन प्राइस में भी देखा गया.     

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय महिला टीम की जीत देश के क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र में एक अहम पल था. सैकिया ने बयान में कहा,"विश्व कप 2025 की जीत ना केवल टीम के लिए बल्कि हमारे देश के पूरे क्रिकेट पारिस्थतिकी तंत्र के लिए एक अहम पल था." उन्होंने कहा,"यह लॉरेस नामांकन उनकी कामयाबी के वैश्विक असर को दिखाता है. टीम ने युवा लड़कियों की एक नई पीढ़ी को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया है और हम उन नींव और सहयोग प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आने वाले वर्षों तक इस कामयाबी को बनाए रखेंगे."

अगला टारगेट T-20 वर्ल्ड कप ख़िताब

अब ये महिलाएं इस साल होनेवाले T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के ख़िताब पर कर रही हैं. T-20 महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट का आयोजन इसी साल 12 जून से 5 जुलाई के बीच  इंग्लैंड में होना है और भारतीय टीम को अभी से ही इसका एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा 20 अप्रैल 2026 को मैड्रिड, स्पेन में की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, विराट कोहली की चिन्नास्वामी में होगी वापसी, RCB खेलेगी इतने मैच

यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: जसप्रीत बुमराह खास मुकाम के करीब, 1 विकेट लेते ही मचाएंगे तहलका, इन दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: 'महंगाई के आंसू' रो रहा Pakistan! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK
Topics mentioned in this article