विराट कोहली टीम से ड्रॉप हुए या आराम दिया गया, Twitter War में फैंस भिड़े

सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर लगाता यूजर्स ये सलाव पूछ रहे हैं कि विराट कोहली इस टीम में क्यों नहीं हैं. बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान इस  बारे में नहीं दिया गया है जिस वजह से लगातार इस तरह की बातें हो रही हैं कि उन्हें टीम से बाहर किया गया है या रेस्ट दिया गया है

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बीसीसीआई (BCCI) ने विराट कोहली को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया
नई दिल्ली:

वेस्टइंडीज दौरे (West Indies tour of India) पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान (Indian team announced) कर दिया गया है. इस टीम के चयन के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) के टीम में ना होने पर लगातार चर्चा हो रही है. बीसीसीआई (BCCI) ने विराट कोहली को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि क्या उन्हें रेस्ट दिया गया है या फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. 

विराट (Virat Kohli) इस समय इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ हैं और वे वनडे टीम का हिस्सा है लेकिन ओवल में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली चोट के चलते नहीं खेले थे. अब देखना होगा कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) इस वनडे सीरीज में आगे के मैचों में खेलते हैं या नहीं.  सोशल मीडिया हैंडल पर विराट कोहली को लेकर लगाता यूजर्स ये सलाव पूछ रहे हैं कि विराट कोहली इस टीम में क्यों नहीं हैं. बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान इस  बारे में नहीं दिया गया है जिस वजह से लगातार फैंस ये सवाल उठा रहे हैं. 

अगर विराट कोहली ने रेस्ट मांगा भी है तो बीसीसीआई को इस बात को सार्वजनिक रूप से बता देना चाहिए और अगर ड्रॉप किया है तो भी बात सामने आनी चाहिए. टी20 विश्वकप अब ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में इस तरह के असमंजस की स्थिति में टीम और प्लेयर को नुकसान ही होता है.  हालांकि खबरें ये भी आईं थी विराट ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले ही रेस्ट मांगा था. 

Advertisement

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम इस प्रकार है :
रोहित शर्मा ( कप्तान ), ईशान किशन, के एल राहुल ( फिट होने पर ), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव ( फिट होने पर ) , भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह .

Featured Video Of The Day
पाताल में छिपी ईरान की 'वो अंडरग्राउंड आर्मी', जिसके खौफ में है अमेरिका