भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज: 6 अक्टूबर से शुरुआत, कब और कहां होंगे मुकाबला, किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब टी20 सीरीज में कब्जा जमाने पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज: 6 अक्टूबर से शुरुआत

श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने शनिवार को एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है और 6 अक्टूबर से जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में एक्शन में होंगे तो उनकी नजरें इसी फॉर्म को जारी रखने की होगी. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी फिफ्टी जड़ी थी. इसके अलावा तिलक वर्मा और शिवम दुबे के बल्ले से भी रन आए. स्पिन ट्रैक पर गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और टीम इंडिया 19 रन से मैच जीतने में सफल रही और उसने सफलतापूर्वक गोल्ड मेडल डिफेंड किया. भारतीय टीम का काफिला अब लखनऊ आएगा. 

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को घरेलू परिस्थितियों का फायदा तो होगा, लेकिन उसके लिए चीजें इतनी भी आसान नहीं होंगी. एक तो  वेस्टइंडीज ने भारत के सीरीज के तीसरे वनडे में रिकॉर्ड चेज किया और दूसरा भारतीय टीम के पास रेस्ट करने और इस सीरीज की तैयारी के लिए काफी कम समय है. हालांकि, जापान में खिलाड़ियों ने सिर्फ दो ही मैच खेले थे. सेमीफाइनल और फाइनल, क्योंकि क्वार्टर फाइनल बारिश के चलते रद्द हो गया था. 

कौन अंदर-कौन बाहर

जापान में ट्रैक पूरी तरह से स्पिन फ्रेंडली था. ऐसे में कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में मैनेजमेंट ने सिर्फ एक तेज गेंदबाजों के साथ जाने का विकल्प चुना और वैभव सूर्यवंशी और संजू दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. 

हालांकि, लखनऊ में स्थितियां पूरी तरह से बदली होंगी और कोच भी. देखना मजेदार होगा कि गंभीर क्या लक्ष्मण की राह पर चलते हैं या फिर संजू या वैभव में किसी एक को बाहर होना पड़ता है. बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. सुंदर भी अपना नाम वापस ले चुके हैं. ऐसे में अर्शदीप गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

Advertisement

ऐसा है पूरा शेड्यूल

  • 6 अक्टूबर- पहला टी20 - लखनऊ - इकाना स्टेडियम
  • 9 अक्टूबर- दूसरा टी20- रांची - जेएससीए स्टेडियम
  • 11 अक्टूबर- तीसरा टी20- इंदौर - होल्कर स्टेडियम
  • 14 अक्टूबर- चौथा टी20- हैदराबाद- राजीव गांधी स्टेडियम
  • 17 अक्टूबर- पांचवां टी20- बेंगलुरु- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

भारत-वेस्टइंडीड के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे. जबकि 6:30 बजे मैच का टॉस होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव

वनडे सीरीज की ही तरह टी20 सीरीज भी स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव टेलिकास्ट होगा, जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

Advertisement

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित कब खेलेंगे? किस टीम के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज से तीसरा वनडे हारने के बाद गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, बोले- यह सीरीज ...

Advertisement
Featured Video Of The Day
उत्‍तराखंड टू हिमाचल भारी जाम... लंबा वीकेंड बना पहाड़ी इलाकों के लिए मुसीबत

Topics mentioned in this article
India
West Indies
Cricket