भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फ्री में कैसे देखें लाइव मैच, पहला टी-20 भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. दोनों टीमें  लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेलेगी. वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से जीत हासिल करने में सफल रही है. अब वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जो वनडे के मुकाबाल टी-20 में ज्यादा खतरनाक साबित होती है. ऐसे में यह सीरीज भारत के लिए चुनौती वाला हो सकता है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को हराया था, ऐसे में कैरेबियन टीम जोश में होगी और भारत पर दबाव बनाकर पहले मैच को जीतने की कोशिश करेगी. कैरेबियन टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी-20 में महारथ हासिल कर चुके हैं, ऐसे में अय्यर एंड कंपनी को आजके मैच में अपना 100 फीसदी देना होगा. 

T20I में किसका रहा दबदबा?

साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है.  वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है.भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर जरूर दी थी. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

भारत Vs वेस्टइंडीज पहला T20I कब है?

भारत Vs वेस्टइंडीज मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार, 6 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा. 

भारत Vs वेस्टइंडीज मैच का टॉस किस समय होगा?

.भारत Vs वेस्टइंडीज मैच का टॉस शाम 7 बजे (IST) होगा

भारत Vs वेस्टइंडीज मैच लाइव कहां देखें?

भारत Vs वेस्टइंडीज मैच जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स  Network पर किया जाएगा. 

भारत Vs वेस्टइंडीज मैच लाइव फ्री में कहां देखें?

भारत Vs वेस्टइंडीज, पहला टी-20 मैच को फ्री में DD Sports पर देख पाएंगे. 

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

Advertisement

यह भी पढ़ें | विराट नंबर-1, अब अभिषेक शर्मा की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने की दहलीज पर

यह भी पढ़ें | IND vs WI 1st T20I: वैभव-अभिषेक ओपनर, संजू नंबर-3? प्लेइंग XI के सवाल पर क्या बोले बॉलिंग कोच मोर्केल

Featured Video Of The Day
क्‍या फॉर्म-6 पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी? बीजेपी ने कांग्रेस को मार्च के मुद्दे पर घेरा

Topics mentioned in this article
India Vs West Indies 2026
India
West Indies
Cricket