भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
भारत बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (6 रन) छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! इस बल्लेबाज़ की रेंज काफी शानदार है| खड़े-खड़े शॉट लगाया!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ अय्यर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|

34.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग फील्डर द्वारा| डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और निश्चित ही टीम के लिए चौका बचाया| राहुल ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोर पाए|

34.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर ऑफ़ ड्राइव से मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन पूरा किया|

34.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

34.2 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल कर लिया|

34.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल ह्जोता हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

33.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से घसीटकर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| गैप से दो रन मिले|

33.5 ओवर (6 रन) छक्का! इससे बल्लेबाजों के ऊपर का दबाव कम होगा| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पढ़ लिया| मिड ऑफ़ अंदर था| उसपे ऊपर से उठाकर मार दिया और टाइमिंग इतनी शानदार कि छह रनों के लिए निकल गई गेंद|

33.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

33.3 ओवर (0 रन) एक और डोट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|

33.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|

33.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री राहुल के बल्ले से आती हुई| छोटी गेंद पर आप इस बल्लेबाज़ को चकमा नहीं दे सकते थे| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई दो फील्डरों के बीच से चार रनों के लिए|

32.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| कवर्स की तरफ इस गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया और डीप से एक रन हासिल किया| 201/3 भारत|

32.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोर लिया| इसी के साथ भारत का अब 200 रन भी पूरा हो गया|

32.4 ओवर (0 रन) इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

32.3 ओवर (0 रन) गैप यहाँ भी हासिल नहीं हो सका| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

32.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

32.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

31.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|

31.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|

31.5 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|

31.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

केएल राहुल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

31.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट पाथुम निसंका बोल्ड दिलशान मदुशंका| ओह नो, विराट कोहली भी अपने शतक से चूक गए| एक बार फिर से दिलशान मदुशंका ही थे वो गेंदबाज़ जिन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया| वानखेड़े का मैदान पूरी तरह से सन्नाटे में समा गया| सभी ने अपने सर पर हाथ रख लिए| अब अपने 49वें शतक के लिए विराट को और इंतज़ार करना होगा| पहले रोहित और अब कोहली को अपने ऑफ़ कटर गेंद से मदुशंका ने आउट कर दिया| पुश करना चाहते थे लेकिन गति के चलते हवा में चिप कर बैठे| शॉर्ट कवर्स पर फील्डर ने अपने आगे की तरफ आते हुए उसे लपक लिया| 196/3 भारत|

31.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|

31.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद अय्यर के खिलाफ| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

30.6 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

30.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

30.4 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

30.3 ओवर (1 रन) आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|

30.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

30.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bihar Election Result: Congress को करारी हार, सिर्फ 6 सीटें जीती | Bharat Ki Baat Batata Hoon