9.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑन पर रोहित द्वारा| फुल स्ट्रेच करते हुए टीम के लये कुछ रन्स बचाए| हाफ स्टॉप हुआ जिसकी वजह से एक रन मिल गया|
9.4 ओवर (4 रन) चौका! काउंटर अटैक असलंका द्वारा| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.3 ओवर (0 रन) इस बार भी हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| दूर से ही इस बार बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन असफल रहे|
9.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
8.6 ओवर (0 रन) शानदार इनस्विंगर और बल्लेबाज़ चारो खाने चित| लेट मूवमेंट भी देखने को मिली है यहाँ पर| राहुल द्वारा विकेट के पीछे अच्छा टेक देखने को मिला|
8.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
8.4 ओवर (1 रन) मिस फील्ड हुई पॉइंट फील्डर द्वारा| डॉट की जगह एक सिंगल मिल गया| इस गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया गया था|
8.3 ओवर (0 रन) वाइड लाइन की गेंद, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
8.2 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
8.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
हार्दिक पंड्या को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
7.6 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर|
7.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
7.4 ओवर (0 रन) कॉट एंड बोल्ड का प्रयास लेकिन चूक गए सिराज| हाथों के काफी पास से निकल गई यें गेंद| बल्लेबाज़ को मिला भाग्य का साथ| तेज़ तर्रार बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| पुल लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में गई गेंद जिसे लपकने के लिए सिराज ने आगे की तरफ डाईव लगाई लेकिन चूक गए|
7.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! पहली पारी में विराट कोहली ने दिखाया था और अब निसंका दिखा रहे हैं| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7.2 ओवर (0 रन) फुल बॉल को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर ने उसे रोक दिया, कोई रन नहीं हुआ|
7.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
6.6 ओवर (0 रन) एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| ये है शमी की घातक लाइन और लेंथ जिसके लिए वो जाने जाते हैं|
6.5 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
6.4 ओवर (2 रन) पैरों पर डाली गई गेंद शमी द्वारा| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| गैप से दो रन मिल गया|
6.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
5.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
चरित असलंका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.3 ओवर (0 रन) विकेट! क्लीन बोल्ड!! दूसरी सफलता सिराज के खाते में जाती हुई| खतरनाक मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ चलते बने| शानदार इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेलने गए थे मेंडिस लेकिन स्विंग से चकमा खाए और बल्ले को मिस करते हुए गेंद सीधा स्टम्प्स से जा टकराई और बूम| सिराज ऑन फायर| 23/2 श्रीलंका, लक्ष्य से 351 रन दूर|
5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
9.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!