14.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! एक और कैच का मौका टपका दिया गया| इसी के साथ एडन का पचास रन भी पूरा हो गया| मिड विकेट की दिशा में खेला था गेंद को और दो फील्डर के बीच गिर गई गेंद जहाँ से दो रन्स मिल गए|
14.4 ओवर (4 रन) चौका! एक शानदार शॉट कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और बड़ी आसानी से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
14.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.2 ओवर (1 रन) सिंगल से ही काम चलाना पड़ेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
14.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और तेज़ी से रन भाग लिया|
13.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! एडन मार्करम के बल्ले से यहाँ पर आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए| अफ़्रीकी टीम को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 49 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
13.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! डेविड मिलर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
12.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.5 ओवर (1 रन) रन आउट का एक और बड़ा मौका लेकिन फिर से गँवा बैठी टीम इंडिया| बल्लेबाज़ फ्रेम में भी नहीं थे| ये तो पक्का गेम चेंजिंग मौका था| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| फील्फ्दर के आगे से रन भागे और रोहित ने बॉल को उठाकर बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो करना चाहा जो विकटों के दूर से निकल गया| सिंगल मिला| भारत पूरी तरह से अब दबाव में होगा|
12.4 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
12.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! टाईट बॉल थी ये| बल्लेबाज़ ने इसे बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से दो रन मिल गया|
12.1 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओह!! विराट ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच टपका बैठे| 35 रनों पर एडन को मिला एक बड़ा जीवनदान| ये मुकाबला अब यहाँ से पूरी तरह से घूम सकता है| सब चौंक गए और विराट खुद से बेहद निराश दिखे| अगर ये विकेट मिल जात्ती तो भारत मुकाबले में काफी ऊपर आ जाता| ऑफ़ स्पिन गेंद पर आगे आकर लेग साइड पर पुल शॉट खेला था| बड़ी बाउंड्री थी इस वजह से हवा में एक आसान सा कैच विराट की तरफ गया था जिसको वो गँवा बैठे|
11.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
11.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.2 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.6 ओवर (4 रन) बाईज का चौका| काफी महंगा ओवर| 16 रन्स इस ओवर से आये| बाउंसर डाली गई गेंद| कीपर ने छलांग लगाकर इसे रोकना चाहा लेकिन उनके ऊपर से निकल गई बॉल|
10.5 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन स्काई थ्रो नहीं लगा पाए| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ी एंड पर एडन का काम तमाम हो जाता| टैप किया था ऑफ़ साइड पर इस गेंद को और एक रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़ जहाँ रन आउट का मौका छूट गया|
10.4 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ की पेस का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की| इस गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
10.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.2 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज और चार रनों के लिए थर्ड मैन की दिशा में निकल गई गेंद| रूम बनाकर खेलने गए थे लेकिन उछाल के चलते बल्ले के उपरी हिस्से पर लग गई गेंद और बाउंड्री दे गई|
10.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!, लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया|
14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अब 30 गेंदों पर 39 रनों की दरकार होगी|