दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई केशव के एक सफल ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| बोलर ने खुद ही उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 96/1 भारत|

ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 9.5 ओवर की समाप्ति के बाद 96/1 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर केएल राहुल का साथ देने विराट कोहली आए हैं| भारत यहाँ से अब 200 के पार स्कोर को ले जाने को देखेगा...

विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

9.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड केशव महाराज| 96 रनों की शानदार साझेदारी का हुआ अंत| केशव ने दिलाई अपनी टीम को सफलता| 43 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| पहले ही बैठ गए थे स्वीप के लिए| ये देखते हुए महाराज ने लाइन को आगे खींच दिया| बल्लेबाज़ ने स्वीप तो लगाया लेकिन उछाल के साथ उन तक गई गेंद इस वजह से बल्ले के उपरी हिस्से पर लग गई और हवा में गई| दूरी हासिल नहीं कर सके और डीप मिड विकेट पर फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 96/1 भारत|

9.4 ओवर (0 रन) एक रेयर डॉट बॉल!! लेग साइड पर खेलना चाहते थे रोहित लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 49 के स्कोर पर पहुंचे राहुल|

9.2 ओवर (1 रन) इस बार आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 94/0 भारत|

8.5 ओवर (4 रन) चौका! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! यहाँ कैच का मौका था एनगिडी के पास लेकिन उसे लपक नहीं पाए| गेंद उनके हाथों के ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका दे गई| ऐसा लगा कि वो बॉल को देख ही नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए रोहित ने इस गेंद को फ्लिक कर दिया था और हवा में निकली थी गेंद जो फील्डर को गच्छा दे गई|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! दोनों छोरो से अब हो रही है पिटाई| ओवरपिच गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| दो फील्डर के बीच से गैप ढूंडा और चार रन्स हासिल कर लिए| लाइन और लेंथ से चूक रहे अफ्रीकी गेंदबाज़|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

8.3 ओवर (1 रन) वाइड! आउटसाइड लेग थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये है एक सेट बल्लेबाज़ की क्लास| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया| पूरी ताक़त से लॉन्ग ऑन की तरफ पुल शॉट लगाया गया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! लेट कट शॉट लगाना चाहते थे लेकिन बाहरी किनारा लेकर स्लिप के एरिया से थर्ड मैन की दिशा में निकल गई गेंद| कोई फील्डर नहीं था वहां पर इस वजह से चौका मिल गया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई| रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे रोहित लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद|

7.5 ओवर (1 रन) चतुराई से लेग साइड पर गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, केशव तेज़ी से बॉल की तरफ भागे और दूसरा रन लेने से रोक दिया|

7.4 ओवर (1 रन) थोड़ा नीचे रही ये गेंद| रोहित ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

7.3 ओवर (1 रन) एक और समझदारी भरा सिंगल| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

7.2 ओवर (1 रन) कलात्मक शॉट रोहित द्वारा!! रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

मैदान पर साँप को ग्राउंड स्टाफ़ ने आता हुआ देखा, जिसके कारण कुछ देर के लिए मुकाबले को रोका गया है...

6.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 7 के बाद 68/0 भारत| एक शानदार स्टार्ट|

6.5 ओवर (1 रन) एक और पंच शॉट रोहित द्वारा डीप कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ| समझदारी से समय लेकर खेलते हुए रोहित जो कि एक सही सोच भी है|

6.4 ओवर (1 रन) इस बार उछाल को परखते हुए ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (6 रन) छक्का! टिपिकल राहुल पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

6.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया| डीप में फील्डर तैनात, एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 57 बिना किसी नुकसान के भारत| फिलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और केएल राहुल तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में अफ़्रीकी टीम के कप्तान को पहले विकेट की तलाश होगी...

5.6 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार रोहित ने फील्ड को खेल दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लपेट दिया लेग साइड की तरफ| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 57/0 भारत|

5.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

5.4 ओवर (0 रन) इस बार स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिल सकेगा|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! करारा स्वीप शॉट स्क्वायर लेग के ऊपर से चार रनों के लिए| फील्ड से खेल गए हिट मैन इस बार| इसी के साथ टीम इंडिया ने 50 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया|

5.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

5.1 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
देशभर की खबरें | Maharashtra Farmer Protest | Aurangzeb Controversy | Delhi Metro on Holi Schedule