India vs Pakistan: 'उन्हें पूरे टूर्नामेंट से हट जाना चाहिए था', सनी गावस्कर पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के

India vs Pakistan: यह सही है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेलने जा रही है, लेकिन इससे पहले उसका रवैया पूरे क्रिकेट जगत को खटक रहा है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: गावस्कर की बातों में तर्क सबसे ऊपर रहता है
X: social media

Gavaskar on Pakistan: यह सही है कि पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी भले ही हो गई हो, लेकिन अड़ियल रवैये से उसने खुद का मजाक ही ज्यादा बनवाया. पूर्व क्रिकेटरों और फैंस में पाकिस्तान के रवैये को लेकर बहुत ही ज्यादा गुस्सा है कि कैसे उसने एक अतार्किक बात से पैतृक संस्था (ICC) के खिलाफ एक तरह से बदमाशी की. इके बावजूद की सालों से आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट सहित BAG का भी दिए जाने वाले शेयर से पोषण कर रही है. अब पाकिस्तान  द्वारा लिए गए यू-टर्न पर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है 

सनी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने कहा कि वे बांग्लादेश के साथ खड़े हैं क्योंकि बांग्लादेश को अपने मैच श्रीलंका में कराने की अनुमति नहीं मिलr. आप कैसे कह सकते हैं कि आप उनके साथ खड़े हैं? बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इन विशेष परिस्थितियों में ICC उनके अपीयरेंस मनी रोकने या उन पर जुर्माना लगाने वाला नहीं था. मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो सकता था, क्योंकि यह बहुत आखिरी समय की स्थिति थी.'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान वास्तव में बांग्लादेश के साथ खड़ा होना चाहता था, तो उसे पूरे टूर्नामेंट से हट जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, 'यह कहना कि आपने बांग्लादेश को उनका हिस्सा दिला दिया हो  सकता है कि ठीक हो, लेकिन क्या आप उन्हें टूर्नामेंट में वापस लेकर आए? नहीं. अगर आप सच में बांग्लादेश के साथ खड़े थे, तो आपको भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना चाहिए था. आप सिर्फ भारत के खिलाफ मैच ही क्यों छोड़ रहे हैं? बांग्लादेश के अनुरोध पर आपत्ति जताने वाला सिर्फ भारत ही नहीं था. 11 या 12 अन्य देशों ने कहा कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में नहीं शिफ्ट किए जा सकते. लेकिन फिर भी आप उनके खिलाफ खेलने जा रहे हैं. तो आप क्या बात कर रहे हैं?'

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इस आधार पर होगा फैसला

Featured Video Of The Day
Auraiya Viral News: क्या सच में लड़की बनी Ichhadhari Nagin? बिस्तर पर मिली केंचुली ने उड़ाए होश!