भारतीय बल्लेबाजों से डरे या बारिश से, PAK कप्तान ने टॉस जीतकर भी क्यों नहीं चुनी पहले बैटिंग?

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोलंबो:

जिसका इंतजार था, वह घड़ी आ गई है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू हो गया है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया अब पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. लेकिन सवाल उठता है कि टॉस जीतकर भी पाकिस्तानी कप्तान ने बल्लेबाजी के बजाय पहले गेंदबाजी करना क्यों चुना? जबकि, बड़े मुकाबले में टॉस जीतना एक बड़ा फैक्टर साबित होता है.

आमतौर पर यही माना जाता है कि बड़े मुकाबले में टॉस जीतो और पहले बल्लेबाजी करो. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने पर प्रेशर कम होता है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम रन बनाने के लिए फ्री होती है. जबकि, ऐसे बड़े मुकाबलों में रन चेज करना थोड़ी मुश्किल भरा हो सकता है.

सवाल उठता है कि पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम से डर गई या फिर बारिश से? दरअसल, माना जा रहा है कि पाकिस्तानी कप्तान ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का पहला न्योता इसलिए दिया, ताकि टीम इंडिया को कम से कम स्कोर पर रोक सके. चेजिंग में भारतीय टीम को रोक पाना मुश्किल होता है. इसके अलावा, भारत अगर पहले बल्लेबाजी करेगा तो पाकिस्तान को पता होगा कि उसे अपना खेल किस तरह से खेलना है. पाकिस्तान को अपने गेंदबाजों से उम्मीद है कि वह भारत को कम स्कोर पर रोक लेगी.

गेंदबाजी चुनने की एक दूसरी वजह बारिश का डर भी हो सकता है. कोलंबो में दिनभर से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है. अगर मैच के दौरान भी बारिश या बूंदाबांदी होती है तो इसका असर पड़ेगा. बारिश होती है तो ग्राउंड में फिसलन हो जाएगी. स्पिनर्स के लिए भी गेंदबाजी करना मुश्किल होगा. हालांकि, भारतीय गेंदबाज किसी भी स्थिति में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. पाकिस्तान उतरा तो बहुत उम्मीद के साथ है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के कारण उसकी उम्मीद पर पानी फिरना लगभग तय है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article