IND vs PAK: निकम्मे, बेइज्जती... अपनी टीम पर फट पड़ी पाक एंकर, फैन्स का जरा यह गुस्सा देखिए

Pakistani Fans Reaction: भारत की इस जीत ने पाकिस्तानी फैन्स का दिल एक बार फिर तोड़ दिया है. पाकिस्तानी फैन्स एक बार फिर मौका-मौका का इंतजार करते रह गए

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026:

India vs Pakistan, T20 World cup 2026 : कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार परफॉर्मेंस कर 61 रन से जीत हासिल की. इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं. यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है. भारत की इस जीत ने पाकिस्तानी फैन्स का दिल एक बार फिर तोड़ दिया है. पाकिस्तानी फैन्स एक बार फिर मौका-मौका का इंतजार करते रह गए. मैच के बाद पाकिस्तानी फैन्स का रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कोई फैन टीवी तोड़ रहा है तो कोई पाकिस्तानी फैन अपने टीम को नकारा कह रहा है. .इसी बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, पाकिस्तानी लड़की पाकिस्तान की हार के बाद जिस तरह से रिएक्ट कर रही है वह सोशल मीडिया पर वायरल है. 

पाकिस्तानी लड़की का रिएक्शन

पाकिस्तानी गर्ल पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर बरस रही है, उनका मानना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी को संभल कर खेलना चाहिए थे. जब टीम को अच्छा खेलना चाहिए उस समय ही यह टीम खराब खेलती है. पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तानी लड़कियों ने टीवी तोड़ने की कोशिश तक कर डाली थी. 

दूसीर ओर  पाकिस्तानी एंकर हुदा शाह ने कोलंबो में भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप मैच हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के निकम्मे और बेशर्मी पर बात की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. हुदा शाह ने यहां तक कह दिया कि इससे अच्छा होता हम इस मैच को नहीं खेलते और बहिष्कार के मसले पर खड़े रहते हैं. हमें इस मैच को खेलने का फैसला वापस नहीं लेना चाहिए था. निकम्मे पाकिस्तानी खिलाड़ी."


इसके अलावा  भारत की 61 रन की शानदार जीत के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने अपना टीवी तोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह T20 वर्ल्ड कप मैच में सलमान अली आगा की टीम की हार के बाद अपना टीवी तोड़ता हुआ दिख रहा है

Advertisement

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था. इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा. अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी.

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

Advertisement

इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया. अब पाकिस्तान से ऊपर यूएसए की टीम है, जिसने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. यह मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा.

Featured Video Of The Day
Police Farmer Fight Viral Video: गाजियाबाद में खेतों में पुलिस-किसान भिड़ंत! लाठियां बरसीं | VIRAL
Topics mentioned in this article