India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया, फायदा या नुकसान?

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: करोड़ों भारतीयों फैंस में मन में अब यही सवाल चल रहा है कि भारत को पहले बैटिंग का फायदा होगा या नुकसान

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan:
X: social media

T20 World Cup 2026 के मेगा मुकाबले में आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के  बीच मेगा मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी थमााई है. और इसी के साथ ही टीम इंडिया और धुरंधरों के सामने अभी तक वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टेस्ट भी शुरू हो गया है क्योंकि जब पिच अपने आप में तुलनात्मक रूप से कहीं धीमापन लेकर आई है, तो यहां पर सबसे बड़ा टेस्ट भारत के युवा धुरंधर सुपरस्टारों का होगा. यह देखना बहुत ही रुचिकर होगा कि दोनों लेफ्टी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की एप्रोच कैसी रहती है?

यह इस्तेमाल हुई पिच है

यह वही पिच है, जिस पर 48 घंटे पहले जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. और अगर इसी पहलू पर जाएं, तो भारत को आगे यहां फायदा मिलने जा रहा है. इस्तेमाल की गई पिच पर अक्सर गेंद रुक कर आती है. ऐसे में बाद में भारतीय स्पिन तिकड़ी को फायदा मिलेगा. मतलब समय गुजरने के साथ कोलंबो की पिच धीमी  होगी और इसे बल्ले पर लेना आसान नहीं होगा. 

वक्त गुजरने के साथ और धीमापन!

फिलहाल पहली पाली में गेंद खासी रुक कर आ रही है. प्रचंड फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने शुरुआत में कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाए, लेकिन उन्हें भी टाइमिंग हासिल करने कि लिए खासा संघर्ष करना पड़ा. पिच ने दोहरे उछाल (टप्पा खाने के बाद) के भी संकेत दिए हैं. और अगर यहां से पिच का बर्ताव इसी स्तर का रहता है और इसी 'लय' पर आगे बढ़ता है, तो इसका फायदा वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को पूरा-पूरा मिलने जा रहा है.

भारत का इतना स्कोर काफी है!

प्रेमदासा स्टेडियम की यह ऐसी पिच है कि अगर भारतीय टीम ने किसी तरह यहां 160-170 का स्कोर बना दिया, तो फिर पाकिस्तान टीम के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया मैच का पिछला परिणाम इस बात का बहुत बड़ सबूत है कि बाद में पिच के धीमेपन को वर्ल्ड की नंबर-11 टीम ने दुनिया की दूसरी पायदान पर काबिज और पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भौंचक्का करते हुए उसे मात दे दी. और ये तमाम पहलू यही बता रहे हैं कि भारत के गेंदबाज बाद में फायदा लेने में सक्षम हैं, लेकिन इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को 160-170 का स्कोर करना ही होगा. 
 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
केरल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्या हुआ, रोकनी पड़ी सारी उड़ाने, झुक गए लोगों के सिर