भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! कुलदीप यादव यु ब्यूटी!! खतरनाक बल्लेबाज़ और पिछले मैच के हीरो डैरेल को महज़ 8 रनों पर पवेलियन भेज दिया| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर आई गेंद जिसे पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| पूरी तरह से टर्न से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकराई और बूम| बल्लेबाज़ शायद रॉंग वन के लिए तैयार थे लेकिन ये पड़कर अंदर आ गई| 48/4 न्यूजीलैंड|

9.5 ओवर (0 रन) बढ़िया फील्डिंग कुलदीप यादव द्वारा| एक रन के लिए मिड ऑन की तरफ जा रही थी गेंद जिसे डाईव लगाकर रोक दिया|

9.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को एक रन के लिए|

9.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

9.1 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई फुल गेंद| लेग साइड पर उसे फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|

8.6 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल| लॉन्ग ऑन की तरफ उसे हलके हाथों से पुश किया| पहला रन तेज़ी से भागे| बड़ी बाउंड्री थी इस वजह से दूसरे का भी मौका बन गया| 45/3 न्यूजीलैंड|

8.5 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

8.4 ओवर (1 रन) एक और बार बढ़िया फील्डिंग मावी द्वारा कवर्स पर| काफी तेज़ी से बॉल पर आये और एक रन पर बल्लेबाजों को रोक दिया| ऑफ़ स्पिन गेंद पर बैकफुट से पंच किया गया था कवर्स की ओर|

8.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद पर लैप शॉट किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पाया|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| कवर्स की तरफ उसे पुश कर दिया| मावी थे फील्डर, एक ही रन मिल पायेगा|

वॉशिंगटन सुंदर को ऊँगली में लगी है चोट| फिजियो मैदान पर आते हुए...

7.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 40/3 न्यूजीलैंड|

7.5 ओवर (4 रन) चौका! पिछली कुछ गेंदों पर शांत रहने के बाद इस गेंद पर मिड विकेट की तरफ बड़ा प्रहार किया और गैप हासिल करते हुए अपने लिए बाउंड्री बटोर ली|

7.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद मिचेल के लिए बनती हुई| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.3 ओवर (0 रन) इस बार चहलकदमी करते हुए गेंद की पिच तक आये और उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो पाया|

7.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प से टर्न होकर अंदर आई गेंद को डिफेंड कर दिया| लेग साइड पर गई लेकिन गैप नहीं मिल सका|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कुलदीप के ओवर की हुई शुरुआत| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|

पिछले मैच के हीरो डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! दीपक हूडा यू ब्यूटी!! महज़ 5 के स्कोर पर फिलिप्स लौट गए पवेलियन| एक और विकेट स्पिनर के हाथ लगती हुई| हूडा को उनके पहले ही ओवर में एक बड़ी सफलता हाथ लग गई| ऑफ़ स्टम्प से अंदर टर्न होकर आई गेंद| फिलिप्स उसपर पॉइंट की तरफ रिवर्स लैप शॉट खेलने चले गए| टर्न हुई बॉल और बल्ले को पूरी तरह से मिस करते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई और बूम| बल्लेबाज़ खुद से काफी निराश दिखे| 35/3 न्यूजीलैंड|

6.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बड़ी आसानी से क्रीज़ में घुस गए थे बल्लेबाज़ जब ये थ्रो विकेट पर लगा| क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| इस बीच फील्डर का थ्रो आया था जिसे कीपर ने विकटों पर लगाया था|

6.3 ओवर (1 रन) पहला रन इस ओवर से आता हुआ| पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|

6.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

एक और स्पिनर भारत ने लगाया| इस बार दीपक हूडा को थमाई गई गेंद...

5.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 33/2 न्यूजीलैंड|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

5.4 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|

5.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.2 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर ने चुस्ती दिखाई और रन रोक दिया|

5.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bangladesh Violence: कौन था Sharif Osman Hadi? जिसकी मौत के बाद जल उठा बांग्लादेश?| Bangladesh News