भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

फिरकी का चला जादू!!! मेहमान टीम के बल्लेबाज़ हुए हैरान!!! चहल, कुलदीप, सुंदर और हूडा ने बैक फुट पर लाकर खड़ा कर दिया न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजों को यहाँ पर| कीवी टीम के ये सबसे लो स्कोर है भारत के खिलाफ़ टी20 मुकाबलों में!! भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने 100 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत में ही अपने टॉप 5 बल्लेबाजों को 60 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिया| इस पांच बल्लेबाजों में से तो दो खिलाड़ियों ने 11 रन ही बनाया और दो बल्लेबाजों ने 14 रन्स बनाए और पवेलियन की ओर चलते बने| आज के दिन मेहमान टीम को ये 11 और 14 रनों का अकड़ा ज़्यादा भाया नहीं और विकटों की झड़ी लग गई| हालाँकि उसके बाद पारी को आगे की ओर बढ़ाया कप्तान मिचेल सैंटनर (19) ने जोकि इस टर्निंग ट्रेक वाली पिच पर आकर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाकर अंत तक क्रीज़ पर टिक्के रहे और कुछ सिंगल और डबल के दम पर अपनी टीम के स्कोर को 99 रनों तक पहुँचाया|

19.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| इस गेंद पर भी बड़ा शॉट नहीं लगा पाए मिचेल| गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| इसी के साथ महज़ 99 के स्कोर पर कीवी टीम की पारी का अंत हुआ| भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा गया है| भारत के खिलाफ टी20 में न्यूजीलैंड का ये सबसे छोटा पहली पारी का टोटल है|


19.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| कमाल की गेंदबाजी अर्शदीप द्वारा| सैंटनर को पूरी तरह से अपने मिश्रण से परेशान करते हुए नज़र आ रहे हैं| इस बार बाउंसर से चकमा दे दिया|

19.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर गेंद शॉट लगाने गए लेकिन गति और लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर भी|

19.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुल करना चाहा लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं हुआ|

19.2 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी| रूम बनाकर फिर से लेग साइड पर गेंद को खेला| गैप में थी गेंद, तेज़ी से दो भाग लिया|

19.1 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की शुरुआत| मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया और गैप से दूसरा भी भाग लिया|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेल दिया| एक ही रन मिल पाया| 94/8 न्यूजीलैंड|

18.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

18.5 ओवर (1 रन) सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| एक ही रन का मौका बन पाया|

18.5 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से गई, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

18.4 ओवर (1 रन) फुल बॉल| बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर लेग साइड पर उसे मोड़ा| गैप से एक ही रन मिला|

18.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| डीप पॉइंट की तरफ उसे खेला| फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद| एक ही रन मिला|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! इस बार छोटी गेंद के लिए तैयार थे बल्लेबाज़| जैसे ही पाले में आई उसे पुल कर दिया मिड विकेट की दिशा में और गैप से चार रन बटोरा| महत्वपूर्ण रन्स कीवी टीम के लिए आते हुए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 2nd T20I: Jacob Duffy hits Shivam Mavi for a 4! NZ 88/8 (18.2 Ov). CRR: 4.8

18.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

जेकब डफी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड अर्शदीप सिंह| दूसरी सफलता इस ओवर से अर्शदीप को हासिल होती हुई| फर्ग्यूसन बिना खाता खोले पवेलियन चलते बने| इस बार भी छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ को चौंका दिया| बैकफुट से उसे ब्लॉक करने गए लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले के हैंडल पर लगकर गली की दिशा में हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 83/8 न्यूजीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 2nd T20I: WICKET! Lockie Ferguson c Washington Sundar b Arshdeep Singh 0 (2b, 0x4, 0x6). NZ 83/8 (18.0 Ov). CRR: 4.61

17.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

लॉकी फर्ग्यूसन अगले बल्लेबाज़...

17.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड अर्शदीप सिंह| 1 के स्कोर पर सोढ़ी लौटे पवेलियन| इस बार भी बल्लेबाज़ को छोटी गेंद से टेस्ट किया| चापड़ शॉट लगाने गए सोढ़ी| उछाल के नीचे नहीं आ सके और बल्ले के आधे भाग को लगकर मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ कप्तान हार्दिक ने एक आसान सा कैच लपक लिया| भारत पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाता हुआ| 83/7 न्यूजीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 2nd T20I: WICKET! Ish Sodhi c Hardik Pandya b Arshdeep Singh 1 (2b, 0x4, 0x6). NZ 83/7 (17.4 Ov). CRR: 4.7

17.3 ओवर (1 रन) रूम बनाकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन का मौका बना|

17.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! जाते-जाते हार्दिक ने अपनी आखिरी गेंद पर एक बड़ा विकेट ले लिया| बढ़िया रिले कैच फाइन लेग बाउंड्री पर अर्शदीप द्वारा| 14 रन बनाकर ब्रेसवेल लौटे पवेलियन| बाउंसर पर एक बार फिर से इस बल्लेबाज़ का विकेट टीम इंडिया के गेंदबाज़ ने हासिल किया| छोटी पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद फाइन लेग की तरफ गई गेंद| फील्डर ने उसे सीमा रेखा के काफी आगे पकड़ा लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और सीमा रेखा के पास गए जहाँ गेंद को उछला दिया और फिर वापिस आकर उसे लपक लिया| 80/6 न्यूजीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 2nd T20I: WICKET! Michael Bracewell c Arshdeep Singh b Hardik Pandya 14 (22b, 0x4, 0x6). NZ 80/6 (17.0 Ov). CRR: 4.71

16.5 ओवर (0 रन) बड़े हिट का प्रयास लेकिन सफल नहीं हो पाए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं होगा|

16.4 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| हार्दिक ने उन्हें फॉलो करते हुए पैड्स पर रखा गेंद| लेग साइड पर उसे फ्लिक किया गया, एक ही रन मिला|

16.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल| टाईट लाइन पर डाली गई गेंद को माईकल ने लेग साइड पर मोड़ा, गैप से एक रन हासिल हुआ|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया| एक बड़ा गैप था जिसकी वजह से सिंगल मिल गया|

16.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर पुल किया| फील्डर वहां पर तैनात| एक ही रन मिल पाया|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| टर्न हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला ज़रूर लेकिन कुलदीप ने उसे रोक दिया| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 76/5 न्यूजीलैंड|

15.5 ओवर (1 रन) टाईट गेंदबाजी कुलदीप द्वारा| बल्लेबाज़ को ज़रा भी रूम नहीं दे रहे हैं| सिंगल मिला इस गेंद पर भी|

15.4 ओवर (1 रन) एक और बार एक ही रन से सहमत होना पड़ेगा| ऑफ़ साइड पर खेलकर एक रन बटोरा|

15.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बैकफुट से डीप कवर्स की तरफ गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|

15.2 ओवर (1 रन) फुल बॉल| इस बार भी ऑफ़ साइड पर ड्राइव किया गया जहाँ से सिंगल ही हाथ लग पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट से कवर्स की तरफ खेला| गेंद को फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|

मैच रिपोर्ट