IND vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिच क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज मचाएंगे कहर या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

T20 World Cup 2026, IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Arun Jaitley Stadium, New Delhi pitch report

IND vs NAM Pitch Report: भारत  और नामीबिया के बीच भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की चिपचिपी पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. अब उन्हें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है. नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है. 

टॉस जीतने पर भारत करेगा पहले बल्लेबाजी ?

भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को पर्याप्त अवसर मिल सके। नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही कोई भी टीम उसको छठी का दूध याद दिला सकती है. भारत के लिए अभिषेक का पेट का संक्रमण और वायरल बुखार चिंताजनक है, उन्हें दो दिन भर्ती रहने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह से ठीक होने का मौका देने के लिए मैदान पर उतारना उचित नहीं होगा, क्योंकि उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विपक्षी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती साबित होगी.

भारत का पलड़ा भारी

नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि लगातार असफलताओं के चलते उन्हें अपनी जगह ईशान किशन के हाथों गंवानी पड़ी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. भारत की मजबूत बल्लेबाजी को रोकना नामीबिया के लिए कड़ी चुनौती होगी. उनके बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या की गेंदों का सामना करना और भी चुनौतीपूर्ण होगा. नामीबिया के शीर्ष छह बल्लेबाजों में से केवल ऑलराउंडर जेजे स्मिट का स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है. चक्रवर्ती का सामना करना नामीबिया की टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है क्योंकि वे आमतौर पर इतने उच्च स्तर के गेंदबाजों का सामना नहीं करते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम  पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज तहलका मचा सकेत हैं. यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी.  अगर पिच फ्लैट नहीं रही तो स्पिनर्स भी मिडल ओवर में कमाल कर सकते हैं. हालांकि, जहां तक उम्मीद है पिच बल्लेबाजों को खूब मदद करने वाली है. इस वेन्यू पर अब तक 15 T20I मैच हो चुके हैं और पहली पारी का एवरेज स्कोर 145 रहा है. 15 में से 10 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि इस जगह पर सबसे बड़ा टोटल भारत का बांग्लादेश के खिलाफ 221 रन है. 

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन.

Advertisement

मैच शुरू होने का समय: शाम सात बजे.

य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?  इतने बजे होगा फैसला

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi के खिलाफ आज सरकार लाएगी विशेषाधिकार हनन नोटिस | Privilege Motion | Parliament Budget
Topics mentioned in this article