India vs Namibia: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में वीरवार को टीम सूर्यकुमार ने विजयी अभियान जारी रखते हुए और दो दिन बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ (India vs pakistan) के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए अच्छा कॉन्फिडेंंस हासिल करते हुए अनुभवहीन नामीबिया को 93 से हराकर क्रिकेट का पाठ पढ़ाया. नामीबिया को जीत के लिए अच्छा-खासा 210 का लक्ष्य मिला था, जो टीम इंडिया के अटैक को देखते हुए उसके लिए कहीं ज्यादा था. और कुछ ऐसा ही साबित भी हुआ. शुरुआत तो उसकी ओर से अच्छी हुई, लेकिन एक बार विकेट गिरने शुरू हुए, तो फिर इन्होंने थमने के नाम नहीं लिया. और नामीबिया टीम 18.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 116 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3, हार्दिक और अक्षर ने दो-दो और अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिया
नामीबिया पारी:
ओपनरों की अच्छी कोशिश
निश्चित तौर पर भारत से मिले 210 के स्कोर को देखते हुए नामीबिया को तूफानी शुरुआत की जरूर थी. और दोनों नामीबियाई ओपनर लॉउरेन स्टीनकैंप (29) और जैन फ्रायलिंक (22) का इरादा तो एकदम साफ था. और यह उन्होंने 3.4 ओवरों में 33 रन जोड़कर साबित भी किया. इसी स्कोर पर फ्रायलिंक गए, लेकिन इरादे कैंप के बरकरार रहे. यह इन्टेंशन ही रहा, जिससे नामीबिया ने पावर-प्ले के छह ओवरो में 1 विकेट पर 57 रन बना दिए. दस रन प्रति ओवर की दर से सिर्फ 3 रन कम. लेकिन भारत के इन्हीं ओवरों में 1 विकेट पर 82 रन थे. साफ था कि जरूरत तो बहुत ज्यादा थी, लेकिन यह प्रयास भी अच्छा कहा जाएगा.
भारत पारी:
तेवर तो दिखे संजू के लेकिन....
अभिषेक की चोट सैमसन के लिए वरदान बनकर आई, तो एक दो गेंदों पर बीट होने के बाद फिर सैमसन ने तीसरा गीयर डाल दिए. कुछ बेहतरी छक्के उनके बल्ले से देखने को मिले, लेकिन मुश्किल पल पिच पर गुजारने के बाद 8 गेदों पर 22 रन बटोरने के बाद सैमसन फिर से ऐसे अंदाज में आउट हुए, जिस पर उन्हें नहीं ही होना था. संजू का फॉर्म में आना पॉजिटिव है, लेकिन सस्ते में आउट होने से भारत को बढ़िया शुरुआत नहीं मिल सकी.
ईशान पर असर नहीं, आ गई सुनामी!
सैममसन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, लेकिन ईशान पर इसका कोई असर होना ही नहीं था. और असर हुआ भी नहीं. मानो उन्होंने लेफ्टी मीडियम पेसर जेजे स्मिट को मैच शुरू होने से पहले ही मार्क कर लिया था. तीसरे ओवर में आए, तो ईशान ने दो लगातार चौके लगाकर स्वागत किया. दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने रुबले टंपलमैन को 3 चौके जड़कर आड़े हाथ लिया, तो पावर-प्ले के आखिरी ओवर में ईशान का कहर स्मिट पर बुरी तरह टूटा! पावर-प्ले के आखिरी ओवर में इशान ने लगातार चार छक्के और चौका जड़ते हुए ओवर में 28 रन लिए, तो वहीं 20 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर रिकॉर्ड पचासा बनाते हुए पावर-प्ले में टीम का स्कोर 86 बनाकर अनुभवहीन नामीबिया को बुरी तरह से लूट लिया. कुछ गेंद बाद ईशान आउट हो गए, लेकिन उन्होंने 24 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों से 61 रन बनाकर दो दिन बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए पड़ोसियों को अच्छा मैसेज भेज दिया.
पांड्या का हार्दिक शो!
तिलक सस्ते में लौटे, तो यूएसए के खिलाफ पिछले मैच में कुछ भी हासिल न कर सके पांड्या ने अपना पूरा गुस्सा नामीबियाई बॉलरों पर उतारा. स्टेडियम में पांड्या के बल्ल से मानो नियमित अंतराल पर पटाखे फूट रहे थे. और देखते ही देखते हार्दिक ने सिर्फ 28 गेंदों पर 52 रन बना डाले. चार चौकों और इतने ही छक्कों के साथ. पांड्या ने अरुण जेटली स्टेडियम में जमा हजारों फैंस का दिल 'हार्दिक शो' से जीत लिया.














