भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 12 mins
भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|

9.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

9.2 ओवर (4 रन) चौका!! हैरी ब्रूक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|

9.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन लिया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 9 ओवर के बाद 53/5 इंग्लैंड|

8.5 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

8.4 ओवर (0 रन) टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हलके हाथों से गेंद को ऑन साइड पर खेला और गैप से एक रन हासिल कर लिया है|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ बल्लेबाज़ लियाम ने अपना खाता खोल लिया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया है| 50 रन बोर्ड पर लग गए हैं|

लियाम लिविंगस्टन नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

8.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! डेड प्लम्ब!! इंग्लैंड टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! अब बटलर की सेना से अपनी आधी टीम को गंवा दिया है!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट| सैम करन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 49/5 इंग्लैंड|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|

7.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! करन ने फ्रंट फुट पर आकर इस घूमती गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| बाकी का काम फील्डर ने किया| कोई रन नहीं हो सका|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग थी लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ सैम ने अपना खाता खोला है!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

अगले बल्लेबाज़ सैम करन अब क्रीज़ पर आये हैं|

7.1 ओवर (0 रन) आउट!! स्टंप!! इंग्लैंड को लगता हुआ चौथा झटका!! अक्षर पटेल के हाथ लगी तीसरी विकेट यहाँ पर!! मोईन अली 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने गए| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा थाई पैड्स को जा लगी| ऐसे में मोईन अली को लगा कि गेंद फाइन लेग की तरफ गई है और वो क्रीज़ से बाहर निकल गए| तभी गेंद लेग स्टंप के पास थी जिसको कीपर पंत ने उठाकर सीधा स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| जिसके बाद रिप्ले में देखने पर पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर ही रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 46/4 इंग्लैंड|

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस गेंद को खींचा| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा| एक बड़ा गैप था उस तरफ जहाँ से चार रन मिला|

6.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे बल्ले का मुंह बंद करते हुए समझदारी के साथ खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|

6.4 ओवर (0 रन) शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल हासिल होगा यहाँ पर| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

6.2 ओवर (0 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 39/3 इंग्लैंड|

5.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! हवा में थी गेंद लेकिन सामने की तरफ नो मेंस लैंड में जाकर गिरी|बल्लेबाज़ ने दबाव कम करने के लिए बड़ा शॉट खेलना चाहा| इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, मिस टाइम हुआ| गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| विराट ने भागते हुए उसे फील्ड किया है|

5.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

5.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|

हैरी ब्रूक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

5.1 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ| अक्षर पटेल के हाथ दूसरी सफलता लगी है| जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले पवेलियन वापिस लौट गए हैं| टीम इंडिया पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई आर्म बॉल| पड़ने के बाद कम उछाल के साथ अंदर की तरफ आई| दूर से ही बेयरस्टो ने उसपर कवर्स की तरफ शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 35/3 इंग्लैंड, लक्ष्य से 137 रन दूर|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Gujarat Building Collapse: ताश के पत्तों की तरह गिरी 6 मंजिला इमारत, 1 की मौत; 15 लोग घायल