इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इंग्लैंड को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 13 रनों की दरकार होगी|

14.5 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

14.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

14.3 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

14.2 ओवर (0 रन) कवर की ओर बटलर ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

14.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.6 ओवर (4 रन) कैच ड्रॉप और चौका! स्काई से हुई चूक| बटलर का 66 रनों पर कैच टपका दिया| खैर अगर पकड़ भी लेते तो कोई ख़ास फर्क इस रन चेज़ में नहीं पड़ने वाला था| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ उठाकर खेला था लेकिन इस बार मिस टाइम कर बैठे थे| मिड ऑफ़ से पीछे भागते हुए स्काई ने कैच को लपकने का प्रयास किया लेकिन चूक गए| उनके हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा की तरफ चली गई गेंद जहाँ से चार रन्स मिल गए|

13.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये है बटलर का वो शॉट जिसके लिए वो जाने जाते हैं| सीधे बल्ले से सामने की तरफ| 150 रन्स भी इंग्लैंड के बन गए हैं यहाँ पर| जीत से महज़ 19 रन दूर|

13.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! लॉफ्टेड ड्राइव!! चार और रन्स इंग्लैंड की तरफ गए| जीत से और नज़दीक जाती हुई इंग्लिश टीम| कवर्स बाउंड्री को किया टार्गेट|

13.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

13.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग रोहित द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से इस गेंद पर पुल करते हुए एक रन लिया| 42 गेंदों पर 29 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का! अब जीत से महज़ 30 रन दूर इंग्लैंड| ये तो भारतीय गेंदबाजों से खिलवाड़ किया जा रहा है| जोस द बॉस ऑन फायर| छोटी पटकी हुई गेंद पर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला और फ्लैट सिक्स हासिल किया|

12.4 ओवर (4 रन) चौका! बटलर स्पेशल!! इनके इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कीपर के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|

12.3 ओवर (3 रन) तीन रन मिल जाएगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में थी गेंद लेकिन सीमा रेखा तक नहीं पहुँच पाएगी| राहुल ने चेज़ करते हुए उसे रोका| बल्लेबाजों के पास काफी समय था तीन भागने के लिए|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

12.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए दो रन बटोरे|

11.6 ओवर (4 रन) चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! 123 रन्स बोर्ड पर लग गए हैं| जीत से महज़ 46 रन्स दूर भारत| बैकफुट से इस गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट कर दिया और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री बटोर ली| विकेट की तलाश भारत को लगातार लेकिन मिल ही नहीं रही है|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! भारत पूरी तरह से मुकाबले में पिछड़ता हुआ| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए|

11.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! छोटी गेंद पर कट शॉट खेला और एक रन हासिल हुआ|

11.3 ओवर (2 रन) दो रन्स मिल जायेंगे यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया| हार्दिक द्वारा एक बढ़िया फील्डिंग देखने को मिली|

11.2 ओवर (1 रन) कैरम बॉल!! बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिला|

11.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

10.6 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को दोनों हाथ से रोका|

10.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिलता हुआ| जोस ने बैक फुट से गेंद को पंच किया| गैप से एक रन मिल गया|

10.4 ओवर (1 रन) बढ़िया यॉर्कर| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिला|

10.3 ओवर (0 रन) एक रेयर डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं|

10.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|

10.1 ओवर (6 रन) छक्का! लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया| पुल किया उसे मिड विकेट की तरफ और बाउंड्री रोप्स पर जाकर गिरी बॉल| इस मैक्सिमम के साथ इंग्लैंड के 100 रन्स पूरे हुए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
India-Pakistan Tension: कल रात Border पर हुआ क्या? सेना ने गिनाया पाकिस्तान का हर पाप | MEA Briefing