24.5 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन पाया|
24.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! लेग साइड की ओर विराट ने खेला| रन नहीं आ सका|
24.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
24.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
24.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को अय्यर ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हुआ|
23.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को अय्यर ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
23.5 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
23.4 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
23.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
23.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया एक रन लिया|
23.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! अच्छी फील्डिंग यहाँ पर वॉर्नर के द्वारा देखने को मिली!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद और वॉर्नर उसके पीछे भागे और डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि 2 रन ही है और वॉर्नर ने बाउंड्री तक गेंद को जाने से रोक दिया है|
22.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
22.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नहीं मिला|
22.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
22.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ भारत का 150 रन पूरा हुआ!! लेग स्टंप की गेंद पर विराट ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
22.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
22.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर विराट ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं हो सका|
21.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ पुश करते हुए तेज़ी से एक रन पूरा किया|
21.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
21.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
21.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेह साइड पर मोड़ दिया गया सिंगल के लिए|
21.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
21.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
20.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट एंड बोल्ड ग्लेन मैक्सवेल!! सन्नाटा पूरे स्टेडियम में छा गया| मैक्सवेल ने एक हाथ से पकड़ा ब्लाइंडर!!! सब के सब सन्न रह गए| भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!! कप्तान रोहित शर्मा 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| मैक्सवेल ने कैच तो किया लेकिन उन्हें ख़ुद पर कुछ देर तक विश्वास नहीं हो रहा था| पूरी तरह से ग्लेन हैरान दिखाई दिए यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर तेज़ शॉट हवा में लगाया| गेंदबाज़ ने अपना दाहिना हाथ उठाया और आखें बंद कर लिया| हालाँकि बॉल तेज़ी से उनके हाथ में आकर चिपक गई और रोहित की पारी समाप्त हो गई| 144/2 भारत|
20.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
20.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! रोहित शर्मा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को भाप लिया और मिड विकेट की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
20.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ कोहली ने पुश करते हुए एक रन लिया|
20.2 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर कोहली ने गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हो सका|
20.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई स्पिन गेंद पर विराट ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर गेंद को पकड़ने आए लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
24.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को विराट ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|