भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) लेग बाई|

14.5 ओवर (0 रन) विकेट! एल बी डब्ल्यू बोल्ड रविचंद्रन अश्विन|

14.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

14.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

14.2 ओवर (1 रन) कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

एलेक्स कैरी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

मुकाबले में अब भारत ऊपर आता हुआ...

14.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडब्ल्यू!! रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी बड़ी सफलता| 53 रन बनाकर वापिस लौटे| दायें हाथ और बायें हाथ की उनकी बल्लेबाज़ी का यहीं पर अंत हो गया| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर स्विच हिट शॉट ;लगाने गए वॉर्नर| गेंद पड़कर टर्न हुई और बल्ले के काफी पास से फ्रंट पैड्स को जाकर लग गई| एलबीडबल्यू की पील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| वॉर्नर ने अपने साथी खिलाड़ी से काफी देर बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया|100/4 ऑस्ट्रेलिया|

13.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन नहीं हुआ|

13.5 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

13.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ|

13.2 ओवर (5 रन) पांच रन!! आउट थ्रो के रूप में आया चौका!! इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर पहले एक रन लिया| इसी बीच फील्डर ने डीप कवर की ओर थ्रो किया और गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

13.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर लैप शॉट खेलकर एक रन लिया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|

जोश इंगलिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड| अश्विन के हाथ लगी सफलता| मार्नस लबुशेन 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कमाल की थी ये गेंद जिसने बल्लेबाज़ को छका दिया और डंडा उड़ा दिया| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| टर्न को पढ़ न सके| अंदर के लिए खेले जबकि पड़कर बाहर निकली गेंद| बल्ला ग़लत दिशा में चला गया और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई| बड़ी सफलता एक महत्वपूर्ण समय में भारत को मिल गई| 89/3 ऑस्ट्रेलिया|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिल जाएगा| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

12.3 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये| वॉर्नर ने दायें हाथ से खेलते हुए अब चौका भी मार दिया| ये इस बल्लेबाज़ में एक अलग सी कला है भाई साहब| इस बार पैड्स पर आती गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला और गैप से चार रन हासिल किया|

12.2 ओवर (1 रन) इस बार मार्नस ने रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ओह ये क्या| वॉर्नर बाएँ हाथ से छोड़कर अब बल्लेबाज़ी अंदाज़ बदलते हुए दायें हाथ से खेलने लगे| कमाल का तरीका अपनाया है| पहले भी कर चुके हैं ऐसा और आज भी कर रहे हैं| लेग साइड पर गैप में इस गेंद को ढकेला और एक रन लिया| सभी उनके साथ खिलाड़ी हँसते हुए दिखे हैं|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन मिला|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

11.4 ओवर (4 रन) चौका! जी हाँ, इसी तरह का शॉट मार्नस लगाना चाहेंगे ना कि लैप या स्कूप जिसमें उनको महारथ नहीं हासिल है| इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोरा|

11.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! इस बार लैप शॉट का प्रयास किया लेकिन बल्ले के काफी दूर से निकल गई गेंद|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.1 ओवर (6 रन) छक्का! अब कुछ अलग करने को देख रहे हैं वॉर्नर यहाँ पर| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

10.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| आर्म बॉल थी जिसे पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| अंत में डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

10.4 ओवर (0 रन) ओह शार्प टर्न!! थोड़ा धीमी डाली गई ये गेंद| वॉर्नर ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया|

10.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.1 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग शमी द्वारा स्क्वायर लेग बाउंड्री पर| अपने बाएँ ओर भागते हुए पैर से गेंद को रोका क्योंकि गेंद तेज़ी से जा रही थी और उनके पास झुकने का समय नहीं था| पुल शॉट इस गेंद पर खेला गया था|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Law For Rich vs Poor: अमीरों की जेब में कानून? Pune Porsche से MLA के बेटे तक | Shubhankar Mishra