ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 22 mins
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

4.5 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ जोस इंगलिस ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!

जोस इंगलिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

4.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! मैथ्यू शॉर्ट के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका| गूगली से गच्चा खा गए| रॉंग वन को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए| मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर सामने की तरफ शॉट लगाने गए| गेंद की टर्न और लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए और बल्ले को बीट करने के बाद गेंद सीधा ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| 31/1 ऑस्ट्रेलिया|

4.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव कर दिया| गेंद तेज़ी से सीमा रेखा की तरफ जा रही थी| रिंकू ने वहां पर पहुंचकर उसे रोका और टीम के लिए तीन रन बचाए|

4.2 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! स्टीव स्मिथ को मिला 15 रनों के स्कोर पर जीवनदान!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर स्मिथ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| इसी बीच रवि बिश्नोई ने अपने दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटकी और मिड ऑन फील्डर की ओर टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|

4.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई रवि बिश्नोई के ओवर की शुरुआत!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले के निचले भाग को लगकर एक टप्पे के साथ कीपर के पास गई|

रवी बिश्नोई को अब दूसरे एंड से लाया गया है...

3.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

3.5 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|

3.4 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

3.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

3.2 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को बीट करती हुई गैप से निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|

3.1 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

अक्षर पटेल को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

2.6 ओवर (0 रन) हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पुल शॉट लगाने गए स्मिथ| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई मिड विकेट फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| कोई रन नहीं हुआ और ना कोई नुक्सान हुआ यहाँ पर|

2.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

2.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|

2.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए एक रन ले लिया|

2.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं मिल सका|

2.1 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

1.6 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री शॉर्ट के बल्ले से आती हुई| दोनों ही बल्लेबाज़ ने अपना इरादा पहली ही गेंद से साफ़ कर दिया है की रुकना नहीं है| इस बार छोटी गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|

1.5 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया और रन लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी और रन आउट की अपील होने लगी| इसी दौरान अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में थर्ड अम्पायर ने देखकर बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर थ्रो लगने से पहले आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला और एक रन मिल गया|

1.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन का मौका नहीं बन पाया|

1.3 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री यहाँ पर स्टीव स्मिथ के बल्ले से आती हुई!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा| आक्रामक अंदाज़ में शुरुआत से ही बल्लेबाज़ी कर रहे हैं स्मिथ|

1.2 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

1.1 ओवर (4 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

दूसरे छोर से गेंद लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आये हैं...

0.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| 7/0 ऑस्ट्रेलिया|

0.5 ओवर (1 रन) एक और रन लेग बाई के रूप में आया!! इस बार भी लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक ने फ्लिक करना चाहा| गति से चकमा खाए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

0.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्मिथ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ स्टीव स्मिथ ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

0.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से लेग स्टंप के ऊपर से होती हुई कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|

0.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर स्विंग हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को लगकर पैड्स को लगी और लेग साइड पर गई| रन का मौका नहीं बन सका|

राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट के कन्धों पर होगा| वहीँ भारत के लिए पहला ओवर लेकर अर्शदीप सिंह तैयार...

...राष्ट्रगान जारी है...

पिच रिपोर्ट - पिच पर अगर एक नज़र डाली जाए तो यह सख्त विकेट है| काफी चमक भी इसपर दिखाई दे रही है इसका मतलब गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी। 180 रन इस विकेट पर पार स्कोर हो सकता है|

(playing 11 ) ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) - स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), शॉन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडोर्फ़, तनवीर सांघा|

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रुतुराज गायकवाड, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा|

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस गंवाने के बाद बताया कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे| ड्यू बाद में आएगी तो बल्लेबाज़ी के लिए आसान हो जाता है| टीम में कुछ युवाओं को मौका दिया गया है| टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है इस वजह से हम अपनी टीम में बदलाव करने को देख रहे हैं ताकि युवाओं को मौका मिल सके|

टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे स्काई ने कहा कि पिच बेहतर नज़र आ रही है लेकिन यहाँ पर बाद में ड्यू भी आ सकती है जिसको देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और आवेश खान आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं|

टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, भारत ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...

वहीँ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू वेड टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आयेंगे जबकि बल्लेबाज़ी क्रम में ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड जैसे दिग्गज होंगे जबकि गेंदबाजी का भार नाथन एलिस, जेसन बेहरनडॉर्फ, आरोन हार्डी और एडम ज़म्पा के कन्धों पर होगा| वहीँ टीम इंडिया की इस युवा टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के कन्धों पर दी गई है| स्काई के साथ-साथ इस टीम में इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को बल्ले से जोर आजमाने का मौका मिला है| वहीँ गेंदबाजी में मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवी बिश्नोई और हरफन मौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा| अब देखना ये है कि इनमें से कौन सी टीम यहाँ जीत के साथ श्रृंखला का आगाज़ करती है|

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया!! वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के पास कंगारुओं से लोहा लेने का एक बड़ा मौका है| जी हाँ दोस्तों उस हार का ग़म तो कम नहीं हो सकता लेकिन भारतीय टीम चाहेगी कि कहीं ना कहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम से उस मात का बदला लिया जाए| भारत के पास पांच मैचों की टी20 सीरीज का एक बड़ा मौका है जहाँ वो ऑस्ट्रेलिया से लोहा ले सकती है| तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में हमारे साथ जो विशाखापटनम में खेला जा रहा है| दोनों ही टीमों ने इस सीरीज के लिए अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया है बल्कि भारत ने तो युवाओं को इस श्रृंखला में अपना जौहर दिखाने का मौका दिया है|

...मैच डे...

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: Iran ने मार गिराया US का F35, F15E और Rescue Helicopters, बड़ा दावा!