अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. यही टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेगी. भारतीय टीम को ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है. भारत अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को ब्लोमफोंटन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारत अपने अगले दो मैच 25 और 28 फरवरी को क्रमश: आयरलैंड और अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
1. उदय सहारन (कप्तान) 2. सौम्य कुमार पांडेय (उप-कप्तान) 3. अर्शिन कुलकर्णी 4. आदर्श सिंह 5. रुद्र मयूर पटेल 6. सचिन दहास 7. प्रियांशू मोलिया 8. मुशीर खान 9. अरावेली अविनाश राव (विकेटकीपर) 10. मुरुगन अभिषेक 11. इननेश महाजन (विकेटकीपर) 12. धनुष गौडा 13. आराध्य शुक्ला 14. राज लिंबानी 15. नमन तिवारी. ट्राई सीरीज के लिए स्टैंड-बाई खिलाड़ी: प्रेम देवकर , अंश गोसाई, मोहम्मद अमान. रिजर्व खिलाड़ी: दिग्विजय पाटिल, जयनाथ गोयाट, पी. विग्नेश, किरन चोरमाले














