IND vs ENG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को आज दिलाएंगे फाइनल का टिकट! इंग्लैंड की उड़ाएंगे नींद

India Probable Playing XI vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. जहां इन 11 धुरंधरों के साथ भारतीय टीम मैदान में उतर सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय खिलाड़ी

India Probable Playing XI vs England: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में गुरुवार यानी कि आज भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह आठ मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खिताब के लिए दो-दो हाथ करेगी. यहीं वजह है कि आगामी मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं. लोगों की नजरें भारतीय प्लेइंग इलेवन पर भी टिकी हुई है. लोग जानने के लिए बेकरार हैं कि भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेगी. आपके इसी उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए हमने ब्लू टीम की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन बनाने का प्रयास किया है, जो कुछ इस प्रकार है - 

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर सकते हैं पारी का आगाज 

इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. पिछले मुकाबले में जहां एक छोर से अन्य बल्लेबाज आ रहे थे और जा रहे थे. वहीं दूसरी छोर पर सैमसन मजबूती के साथ टिके रहे और टीम के जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. दूसरी तरफ जरूर अबतक अभिषेक ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. मगर उनकी क्षमता से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वह अपने दिन पर अकेले मैच जिताने का दम रखते हैं. 

इन धुरंधरों पर रहेगी मध्यक्रम का भार 

मध्यक्रम का भार विशेष रूप से ईशान किशन, कैप्टन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के कंधों पर रहेगा. इन तीनों ही बल्लेबाजों ने समय समय पर अपनी उम्दा बल्लेबाजी से टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. तिलक पिछले दो मुकाबलों को छोड़ दिया तो लय के लिए भटक रहे थे. मगर अब वह भी फॉर्म में आ गए हैं. ईशान ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है. वहीं कैप्टन सूर्या की बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरफ से वाकिफ है. 

तीन ऑलराउंडरों को मिल सकता है मौका 

भारतीय टीम सेमी फाइनल मुकाबले में भी अपने चहेते तीनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. ये तीनों ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं. 

Advertisement

इन गेंदबाजों पर रहेगा गेंदबाजी का दारोमदार 

तेज गेंदबाजी का दारोमदार मुख्य रूप से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रहेगा. वहीं मुख्य स्पिनर के तौर पर टीम में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है. इन तीनों ही गेंदबाजों ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है. 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती. 

Advertisement

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रुक (कप्तान), 4 जैकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम कुरेन, 7 विल जैक, 8 जेमी ओवरटन, 9 लियाम डॉसन, 10 जोफ्रा आर्चर और 11 आदिल राशिद. 

यह भी पढ़ें- 'उन्हें स्पिन पसंद है', सेंटनर ने अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद भरी हुंकार, फाइनल को लेकर यह क्या कह दिया?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान युद्ध के बीच IDF के सैन्य प्रवक्ता का बड़ा बयान | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article