- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा
- टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल से पहले दो ट्रेनिंग सत्र थे, जिन्हें चंद्रग्रहण के कारण प्रभावित किया गया
- खिलाड़ी शाम छह बजकर सैंतालीस मिनट तक अभ्यास करना अशुभ मानते हैं, इसलिए सत्र को एक घंटा आगे बढ़ाया गया
IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. 5 फरवरी को इस मेगा मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पास दो ट्रेनिंग सेशन है. हालांकि, मंगलवार को टीम के अभ्यास पर ग्रहण लग गया क्योंकि चंदग्रहण के चलते टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन को एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया. भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से टीम इंडिया की ट्रेनिंग शुरू होनी थी. लेकिन खिलाड़ियों का मानना था कि शाम 6:47 बजे तक अभ्यास करना अशुभ होगा. ऐसे में टीम ने अभ्यास सत्र को एक घंटा आगे बढ़ाकर शाम 7 से 9 बजे तक कर दिया.
एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि खिलाड़ियों को भारतीय समयानुसार शाम 6:47 बजे से पहले अभ्यास करना अशुभ लगता. खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी विश्व कप के दौरान कई रीति-रिवाजों का पालन कर रहे हैं, जिनमें मंदिर दर्शन भी शामिल हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और कोच गौतम गंभीर समेत कुछ खिलाड़ियों ने हर प्रमुख केंद्र के मंदिरों में दर्शन किए हैं और टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी है. मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते टीम इंडिया ने अभ्यास सत्र को एक घंटा आगे बढ़ाकर शाम 7 से 9 बजे तक कर दिया.














