भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तन को दी 7 विकेट से मात, मैच रिपोर्ट

भारत ने मैच में टॉस जीतककर अफनिस्तान के को पहले बल्लेबाजी दी. इसका फायदा गुरबाज ने शतक बनाकर उठाया, लेकिन उनकी मेहनत को मेहमान बॉलर अंजाम तक नहीं पहुंचा सके

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
कप्तान गिल ने शानदार नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली
Source: Social media

भारत ने शनिवार से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेहमान अफगानिस्तान को आसानी से 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. बारिश के कारण 25 ओवरों के तय हुए मैच में जीत के लिए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत तो ज्यादा अच्छी नहीं रही, जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16 रन, 16 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)  जल्द ही आउट हो गए, लेकिन कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84 रन, 66 गेंद, 11 चौके, 2 छक्के) जीत दिलाकर ही नाबाद वापस लौटे. उनके अलावा इशान किशन (34 रन, 22 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का), श्रेयस अय्यर (12 रन, 15 गेंद, 1 चौका) और केएल राहुल (नाबा 39 रन, 19 गेंद, 4 चौके, 3 छ्कके) ने आखिरी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. और इससे भारत ने 22. 5 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले कप्तान गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

गलतफहमी रोहित को ले गई

शुरुआती असहजता के बाद रोहित पर रंग चढ़ने लगा था. उन्होंने एक छक्का भी लगाया, लेकिन छठे ओवर में रोहित कप्तान गिल के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए. गलती गिल की थी क्योंकि डेंजर साइड पर रोहित को ही जाना था. बहरहाल, इस गलती का असर गिल ने बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया. 

गिल का कॉन्फिडेंस हाई है!

गिल को मानो रनों की आदत हो गई है. जगह कोई भी या फॉर्मेट कोई भी हो, पिछले करीब दो-तीन महीने से गिल के बल्ले पर फॉर्म एकदम चढ़ी हुई है. अफगानियों के खिलाफ ठीक वही कॉन्फिडेंस था, जो आईपीएल में दिखा था. शॉटों में वही निर्भिकता, वही कॉन्फिडेंस और वही सहजता. फील्डरों को चीरते बेहतरीन चौके, तो उतने ही शानदार छक्के. वनडे में बेहतर होता स्ट्राइक रेट. 127.27 का भले ही हो, लेकिन कभी-कभी सामने वाली टीम और मैच विशेष के हालात से यह भी इतना खराब नहीं था. अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम को जिताने की जिम्मेदारी हर पहलू से बड़ी होती है और गिल 66 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों से नाबाद 84 रन बनाकर एकदम खरे उतरे. 

ये केएल राहुल का नया स्टाइल है?

अब मानो केएल वनडे भी टी20 के अंदाज में ही खेलेंगे. टी20 के अंदाज में ही फिनिश भी करेंगे. क्या यह केएल का नया स्टाइल है? विकेटकीपिंग ग्लव्स उतारने के बाद तो कुछ ऐसा ही लगा रहा है. 19 गेंदों पर नाबाद 39 रन. 4 चौके और 3 छक्के. लेकिन इससे ऊपर आप नोटिस कीजिए एकदम से मैच फिनिश करने की जिद. वह भी अपनी ही शर्तों पर. क्या यह केएल का नया स्टाइल है?
 

Advertisement

गुरबाज का तूफानी शतक, अफगानिस्तान का बढ़िया स्कोर

इससे पहले अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 26 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर थाम रखा था। गुरबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया. इस साझेदारी के दौरान गुरबाज ने अपना 9वां वनडे शतक लगाया। गुरबाज ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे में अफगानिस्तान की तरफ से यह सबसे तेज शतक है. गुरबाज 51 गेंदों पर 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए. गुरबाज 15.3 ओवर में चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान का मध्यक्रम और निचलाक्रम ध्वस्त हो गया. टीम 25 ओवर नहीं खेल सकी और 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। कप्तान शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 26 रन बनाए.

गुरनूर बराड़  का अच्छा आगाज

भारत की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे गुरनुर बरार और हर्ष दूबे ने शानदार गेंदबाजी की. गुरनुर ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष दूबे ने 5 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और नीतिश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिला. प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को विकेट नहीं मिला. कुल मिलाकर पहले ही मैच में गुरनूर बराड़ का आगाज अच्छा रहा और उन्होंने दिखाया कि वह अगले कुछ  सालों तक टीम इंडिया के लिए खेलेंगे

Advertisement

टॉस जीता था भारत ने

धर्मशाला में टॉस की अहमियत बहुत ही ज्यादा थी. और सिक्के की उछाल भारत के पक्ष में रही थी. टॉस जीतने के बाद कप्तान गिल ने अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने की दावत दी थी. इस न्योते का फायदा अफगानिस्तान ने उठाते हुए 194 रन का अच्छा स्कोर भी बनाया, लेकिन भारत जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से सजी टीम से इस स्कोर का बचाव करना बहुत मुश्किल था. और यह साबित भी हुआ. 

यह भी पढ़ें:  शतकवीर रहमनुल्लाह गुरबाज का सुपर कारनामा, 55 साल के वनडे इतिहास कोई नहीं सका, कोहली भी पीछे रह गए भाई

Featured Video Of The Day
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से ​​70 लाख रुपये की लूट, CCTV फुटेज आया सामने
Topics mentioned in this article
India
Afghanistan U19
South Africa
Afghanistan
Cricket